और जब हम जानते हैं, कि जो कुछ हम मांगते हैं वह हमारी सुनता है, तो यह भी जानते हैं, कि जो कुछ हम ने उस से मांगा, वह पाया है (1 यूहन्ना 5:15)।
प्रार्थना आपके और आपके स्वर्गीय पिता के बीच एक पवित्र कम्युनिकेशन है। प्रार्थना के बारे में सबसे सुंदर सत्य में से एक यह है—परमेश्वर हमेशा आपकी सुनता है। यह किसी भावना या एहसास पर आधारित नहीं है, बल्कि उसके वचन की निश्चितता पर आधारित है। इसलिए जब आप प्रार्थना करते हैं, तो इस बात की चेतना में रहे कि आपका पिता आपकी बात सुन रहा है।
प्रार्थना कोई रीति-रिवाज, औपचारिकता या आदत के कारण किया जाने वाला कार्य नहीं है। यह एक जीवित कम्युनिकेशन है। यह संगति है। यह सत्यनिष्ठा में परमेश्वर के साथ आपके रिश्ते की अभिव्यक्ति है। जब इस समझ की कमी होती है, तो प्रार्थना मैकैनिकल बन जाती है, और बहुत लोग यह भी भूल जाते हैं कि उन्होंने क्या प्रार्थना किया था। ऐसी प्रार्थना में गहराई की कमी होती है, क्योंकि वह जागरूकता के साथ नहीं की जाती।
लेकिन जब आप इस चेतना के साथ प्रार्थना करते हैं कि परमेश्वर आपकी सुनता है, तो सब कुछ बदल जाता है। आपके शब्द उद्देश्यपूर्ण हो जाते हैं। आपका हृदय जुड़ जाता है। आपका विश्वास सक्रिय हो जाता है। जैसे पवित्रशास्त्र दिखाता है, जब आप जानते हैं कि वह आपको सुनता है, तो आप यह भी जानते हैं कि जो आपने कहा है, वह स्थापित हो चुका है।
अपने प्रार्थना जीवन को अपग्रेड करें। लापरवाही से प्रार्थना न करें—सचेत होकर प्रार्थना करें। हर प्रार्थना जागरूकता, विश्वास और कनेक्शन से भरी हो। ऐसे प्रार्थना करें जैसे आपकी सुनी जाती है, और ऐसे प्रार्थना करें जैसे आप जानते हैं।
प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं घोषणा करता हूँ कि मेरी प्रार्थना आपके साथ एक जीवित कम्युनिकेशन है। मैं इस बात के प्रति जागरूक हूँ कि जब भी मैं बोलता हूँ, आप मुझे सुनते हैं, और मेरे शब्द विश्वास और समझ से भरे होते हैं। मैं मैकेनिकल और लापरवाही भरी प्रार्थना से इंकार करता हूँ, और मैं जागरूकता, आत्मविश्वास और कनेक्शन के साथ प्रार्थना करने को चुनता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मेरी प्रार्थनाएँ प्रभावी हैं, स्थापित हैं, और आपकी इच्छा के अनुसार हैं। मैं आपके साथ संगति में बढ़ता हूँ और इस सत्य में चलता हूँ कि मेरी हमेशा सुनी जाती है। यीशु के नाम में, आमीन!