क्योंकि जिस ने उसके विश्राम में प्रवेश किया है, उस ने भी परमेश्वर की नाईं अपने कामों को पूरा करके विश्राम किया है (इब्रानियों 4:10)।

परमेश्वर की संतान होने के नाते, आप आशीषित है, और परमेश्वर की आत्मा आपके भीतर वास करती है। आपको तनाव, दबाव और संघर्ष से भरा जीवन जीने के लिए नहीं बुलाया गया है। शैतान की रणनीतियों में से एक यह है कि वह आपको प्राकृतिक परिस्थितियों के प्रति अत्यधिक चिंतित कर दे, जिससे आप चिंता, घबराहट और स्वयं के प्रयासों में उलझ जाएँ। लेकिन संघर्ष समाधान नहीं है—वह आपको स्पष्टता, विश्वास और दिव्य परिणामों से दूर ले जाता है।

परमेश्वर का वचन दिखाता है कि जब कोई व्यक्ति परमेश्वर के विश्राम में प्रवेश करता है, तो वह अपने स्वयं के प्रयासों से रुक जाता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि वह निष्क्रिय हो जाता है; बल्कि इसका अर्थ है कि वह विश्वास, संरेखण और दिव्य मार्गदर्शन के साथ कार्य करता है। जब आप संघर्ष करते है, तो आप अपनी सामर्थ पर निर्भर होते है, लेकिन जब आप विश्राम में होते है, तो आप परमेश्वर की बुद्धिमत्ता और सामर्थ्य के साथ काम करते है। पवित्रशास्त्र हमें याद दिलाता है कि हम परमेश्वर के साथ सहकर्मी हैं, अर्थात वह हमारे साथ कार्य कर रहा है, दूर खड़ा होकर केवल देख नहीं रहा (संदर्भ. कुरिन्थियों 3:9)।

संघर्ष करने से तुरंत इंकार करे। अपनी सोच को बदलें और अपने आप को एक ऐसी संतान के रूप में देखना शुरू करे जिसका पिता उसके जीवन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जैसे-जैसे आप इस बात के प्रति सचेत होंगे कि परमेश्वर आपके साथ है और आपके द्वारा कार्य कर रहा है, आपकी दिशा स्पष्ट होती जाएगी और आपके कार्य प्रभावी होते जाएंगे।

इसे दृढ़ता से घोषित करे—संघर्ष को अस्वीकार करे और विश्राम को अपनाएँ। आप फलवन्त है, उत्पादक है, और दिव्य बुद्धिमत्ता से संपूर्ण है।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं संघर्ष करने और ख़ुद की शक्ति पर निर्भर रहने से इंकार करता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं आपके विश्राम में प्रवेश कर चुका हूँ और आपकी बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन के साथ कार्य करता हूँ। मैं इस चेतना में हूँ कि आप मेरे साथ कार्य कर रहे हैं, और मैं स्पष्टता, शांति और प्रभावशीलता में चलता हूँ। मैं चिंता, दबाव और अपने प्रयासों को अस्वीकार करता हूँ, और मैं घोषणा करता हूँ कि मैं फलवन्त, उत्पादक और आपकी आत्मा द्वारा संचालित हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *