हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा। (मत्ती 11:28)
प्रभु यीशु केवल नाम के लिए आपका प्रभु नहीं है—बल्कि वह आपके सहायक के रूप में आपके जीवन में व्यक्तिगत रूप से शामिल है। उसने आपको बचाकर आपको अकेले जीवन सँभालने के लिए नहीं छोड़ा। वह आपको हर परिस्थिति में अपने पास आने के लिए बुलाता है, यह दिखाते हुए कि वह उपलब्ध है, सहज है, और आपकी बहुत ज़्यादा परवाह करता है।
वह जानता है कि आप किन परिस्थितियों से गुजरते हैं। वह आपके दबावों, आपके निर्णयों और आपके अनिश्चित क्षणों को समझता है। वह दूर नहीं हैं—वह उपस्थित है। जब आप अभिभूत महसूस करते है, वह आपको सामर्थ देता है। जब आप अनिश्चित होते है, वह आपका मार्गदर्शन करता है। जब आप कमजोर महसूस करते है, वह आपकी सामर्थ बन जाता है।
प्रभु यीशु कभी-कभी ही आपकी सहायता नहीं करता—वह निरंतर आपके साथ चलता है। वह आपको उन परिस्थितियों में संभालते हैं जिन्हें आप अपने बल पर नहीं संभाल सकते, और आपको सामर्थ देता है कि आप वह कर सकें जो आपने सोचा था कि आप नहीं कर सकते।
ऐसे जीवन न जिएँ मानो आप अकेले हैं। उससे बात करें। उस पर निर्भर रहें। उसके साथ सचेत होकर चलें। वह आपका प्रभु है, लेकिन वह आपका सहायक भी है—अभी, हर परिस्थिति में।
घोषणा:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं यह घोषणा करता हूँ कि प्रभु यीशु हर परिस्थिति में मेरे सहायक के रूप में मेरे साथ उपस्थित है। मैं उसकी निकटता, उसकी देखभाल और उसकी सामर्थ की चेतना में जीवन जीता हूँ। मैं अकेले चलने से इंकार करता हूँ और हर कार्य में उस पर निर्भर रहता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं प्रतिदिन उसके द्वारा सशक्त, समर्थित और संभाला जाता हूँ। मैं यीशु के साथ निकटता और आत्मविश्वास के साथ चलता हूँ, यह जानते हुए कि वह हर क्षण मेरी सहायता करता है। यीशु के नाम में, आमीन।