हे मेरे बालकों, मैं ये बातें तुम्हें इसलिये लिखता हूं, कि तुम पाप न करो; और यदि कोई पाप करे, तो पिता के पास हमारा एक सहायक है, अर्थात सत्यनिष्ठ यीशु मसीह (1 यूहन्ना 2:1)।

प्रभु यीशु केवल आपका प्रभु ही नही है—वह आपके लिए खड़ा होता है। वह आपका वकील है, आपका प्रतिनिधित्व करता है और आपके लिए बोलता है, पिता के सामने आपकी ओर से खड़ा रहने वाला है। वह आपकी कमजोरियों के कारण आपसे दूर नही होता; बल्कि वह आपके पास आता है और आपकी जगह लेता है।

आपके न्यायी के रूप में, प्रभु यीशु ने पहले ही परमेश्वर के साथ आपकी स्थिति को स्थिर कर दिया है। आपकी पहचान आपके अतीत या आपके कार्यों पर आधारित नहीं है, बल्कि उस पर आधारित है। वह सत्यनिष्ठा है, और क्योंकि आप उसमे है, आप भी सत्यनिष्ठ ठहराए गए है। जैसा कि पवित्रशास्त्र दिखाता है, “परमेश्वर ही है जो सत्यनिष्ठा ठहराता है,” अर्थात आपकी स्वीकृति निश्चित और सुरक्षित है (संदर्भ:रोमियों 8:33)।

प्रभु यीशु आप पर दोष नहीं लगाता—वह आपका बचाव करता है। वह आपकी असफलताओं की याद नहीं दिलाता—वह आपको याद दिलाता है कि आप उसमे कौन है। जब दोष, निंदा या अयोग्यता के विचार आने की कोशिश करें, तो याद रखें कि खुद प्रभु यीशु आपके पक्ष में बोल रहा है।

आप अपनी जगह कमाने की कोशिश नहीं कर रहे है—आप उसी पर खड़े है जो उसने पहले से ही पूरा कर दिया है। उसकी चेतना में बने रहें। उसमे आश्वस्त रहे। प्रभु यीशु आपके पक्ष में खड़ा है, और उसने आपको पूरी तरह सत्यनिष्ठा ठहरा दिया है।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं घोषणा करता हूँ कि यीशु मेरा वकील और मेरा न्यायी है। मैं उस सत्यनिष्ठा में स्थिर हूँ जो उसमे है, और मैं हर प्रकार के आरोप और निंदा की आवाज़ को अस्वीकार करता हूँ। मैं मसीह में स्वीकार किया गया, स्थापित और सुरक्षित हूँ। मैं अपनी पहचान में आत्मविश्वास के साथ चलता हूँ, यह जानते हुए कि यीशु मेरे लिए खड़ा है और मेरे लिए बोलता है। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *