क्योंकि पिता की प्रसन्नता इसी में है कि उस में सारी परिपूर्णता वास करे(कुलुस्सियों 1:19)।
प्रभु यीशु आपके लिए पर्याप्त से भी बढ़कर है—आपकी हर आवश्यकता से कही अधिक। आपका अतीत, आपकी गलतियाँ या आपकी वर्तमान परिस्थितियाँ उसे सीमित नही करती। आपकी आवश्यकताएँ उसे परिभाषित नहीं करतीं; उसकी संपूर्णता आपके जीवन को परिभाषित करती है।
कई बार शत्रु आपको उन बातों पर ध्यान केंद्रित कराने की कोशिश करता है कि क्या गलत हुआ, आपमें किस चीज़ की कमी है, या आप क्या नहीं कर पाए। लेकिन यीशु ने पहले ही क्रूस पर पूरी कीमत चुका दी है। कुछ भी अधूरा नही है, कुछ भी बाकी नही है। उसके कारण आप कुछ बनने की कोशिश नही कर रहे—आप पहले ही स्थापित है।
उसने केवल अपने आप को आपके लिए नही दिया, बल्कि आपको अपनी आत्मा भी दी है। जो जीवन उसमे है, वही अब आप में है। इसका अर्थ है कि आप खालीपन से नहीं, बल्कि संपूर्णता का जीवन जी रहे है। जैसा कि पवित्रशास्त्र दिखाता है, आप उसमे संपूर्ण हैं, अर्थात जो कुछ आपको चाहिए, वह सब मसीह में पहले ही दिया जा चुका है (संदर्भ. कुलुस्सियों 2:10)।
अपना फोकस बदलें। सीमाओं पर ध्यान देना छोड़ दें और उस पर ध्यान केंद्रित करे। जो उसने किया है, जो उसने दिया है, और जो वह आपके भीतर है—उसका उत्सव मनाना सीखें। आपके जीवन में कोई कमी नहीं है – आपका जीवन उससे भरा हुआ है।
प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं यह घोषणा करता हूँ कि प्रभु यीशु मेरे लिए पर्याप्त से भी बढ़कर है। मैं अपने अतीत, अपनी गलतियों या अपनी परिस्थितियों से परिभाषित होने से इंकार करता हूँ। मैं स्वीकार करता हूँ कि उसने पूरी कीमत चुका दी है और उसका जीवन अब मुझ में है। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं मसीह में संपूर्णता और प्रचुरता में जीता हूँ। मैं अपने जीवन में उसकी उपस्थिति का उत्सव मनाता हूँ और उस सब में आत्मविश्वास के साथ चलता हूँ जो उसने मुझे बनाया है। यीशु के नाम में, आमीन।