कि तू यह जान ले, कि वे बातें जिनकी तू ने शिक्षा पाई है, कैसी अटल हैं। (लूका 1:4)
आत्मिक परिपक्वता की एक पहचान यह है कि व्यक्ति की धारणाएं परमेश्वर के वचन पर दृढ़ता से आधारित हों। धारणा केवल एक राय नहीं है। राय परिस्थितियों के साथ बदल सकती है, परन्तु विश्वास स्थिर रहता है क्योंकि वह सत्य पर आधारित होता है। आज की दुनिया में लोग ट्रेंड और पॉपुलर कल्चर के अनुसार अपनी धारणा बदल लेते हैं, लेकिन परमेश्वर चाहता है कि उसकी संतान सत्य में अटल बने रहें।
बहुत से विश्वासी इसलिए संघर्ष करते हैं क्योंकि वे अपने आसपास की आवाज़ों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। एक दिन वे परमेश्वर की योजना को लेकर उत्साहित होते हैं, और अगले ही दिन किसी और की राय सुनकर निराश हो जाते हैं। परन्तु परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि आप इस प्रकार जीवन जिएँ। वह चाहता है कि उसका वचन आपके हृदय में इतना वास्तविक हो जाए कि कोई भी विपरीत आवाज़ आपको उस बात से दूर न कर सके जो उसने आपसे कही है।
दृढ़ धारणा कठिन समय में आपको स्थिरता प्रदान करते है। वे दबाव और चुनौतियों के बीच सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करते हैं। जब आप जानते हैं कि आप क्या मानते हैं और क्यों मानते हैं, तब डर, आलोचना या अनिश्चितता आपको डगमगा नहीं पाएगी।
परमेश्वर के वचन में निहित धारणाएं आपके जीवन के लिए एक अटल और अडिग नींव बन जाते हैं। इसलिए वचन पर मनन करते रहें, उसे सुनते और ग्रहण करते रहें, जब तक कि आपका विश्वास आपकी परिस्थितियों से अधिक शक्तिशाली न हो जाए।
प्रार्थना:
स्वर्गीय पिता, मेरे हृदय को अपने सत्य में स्थिर करने के लिए आपका धन्यवाद। आपका धन्यवाद, क्योंकि आपका वचन मुझे निश्चितता, आत्मविश्वास और स्थिरता देता है। मैं मनुष्यों की राय या बदलती परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होता। मेरी धारणाएं आपके वचन में निहित हैं, और मैं दृढ़ता से उस मार्ग पर चलता हूँ जिसे आपने मेरे लिए तैयार किया है। मेरे विश्वास को दृढ़ करने और मेरे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए आपका धन्यवाद। यीशु के नाम में, आमीन।