धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है। (1 कुरिन्थियों 15:33)

जिन लोगों को आप अपने जीवन में स्थान देते हैं, वे या तो परमेश्वर के साथ आपके चलने को मजबूत करेंगे या धीरे-धीरे आपको उसकी इच्छा और उद्देश्य से दूर ले जाएंगे। रिश्ते कभी भी न्यूट्रल नहीं होते—वे या तो आपको आगे बढ़ाने में सहायता करते हैं या आपको पीछे रोकते हैं। इसलिए सही रिश्तो को जानबूझकर विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।

मरकुस 2 में, जो व्यक्ति लकवाग्रस्त था वह अकेले प्रभु यीशु के पास नहीं जा सकता था। लेकिन उसके चार दोस्त ऐसे थे जिन्होंने उसका साथ नहीं छोड़ा। जब भीड़ के कारण वे दरवाजे से अंदर नहीं जा सके, तो वे छत पर चढ़ गए, उसे खोल दिया और उस व्यक्ति को प्रभु यीशु के सामने उतार दिया। कितने अद्भुत दोस्त थे वे! उन्होंने बहाने नहीं बनाए और न ही उससे कहा कि किसी और दिन प्रयास करना। वे उसे उस व्यक्ति के पास ले गए जो उसका जीवन बदल सकता था। आपको खुद से यह प्रश्न पूछना चाहिए कि क्या आपके आसपास के लोग आपको प्रभु यीशु के और निकट ला रहे हैं या आपको उनसे दूर ले जा रहे हैं? और उतना ही महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या आप भी किसी के लिए ऐसे दोस्त हैं?

परमेश्वर चाहता है कि वह आपको ऐसे लोगों से घेर दे जो आपके विश्वास को प्रोत्साहित करें, आपको बढ़ने की चुनौती दें, और जब आप निराश हों तब आपको उसके वचन की याद दिलाएँ। इसी तरह, वह चाहता है कि आप भी दूसरों के लिए शक्ति और प्रोत्साहन का स्रोत बनें। ऐसे रिश्ते बनाएँ जो प्रार्थना के लिए प्रेरित करें, विश्वास को जागृत करें, और एक-दूसरे को परमेश्वर के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उत्साहित करें। ऐसे ही रिश्ते स्थायी फल उत्पन्न करते हैं।

आप जिन लोगों की संगति रखते हैं, उसके प्रति सचेत रहें। ऐसी दोस्ती को महत्व दें जो आपकी धारणाओं को मजबूत करें और आपको परमेश्वर की बुलाहट को पूरा करने में आपकी मदद करे। जब आप सही लोगों के साथ चलेंगे, तो आप पाएँगे कि आपका विश्वास और मजबूत हो रहा है, आपकी दृष्टि और स्पष्ट हो रही है, और आपकी आत्मिक यात्रा कहीं अधिक फलवन्त बन रही है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ उन अद्भुत लोगों के लिए जिन्हें आपने मेरे जीवन में रखा है ताकि वे मेरे विश्वास को मजबूत करें और आपके उद्देश्य में मुझे प्रोत्साहित करे। आपका धन्यवाद कि आप मुझे बुद्धिमत्ता देते हैं ताकि मैं ऐसे दिव्य रिश्ते विकसित कर सकूँ जो आपको महिमा दें। मुझे ऐसा विश्वसनीय दोस्त बनाइए जो दूसरों को प्रोत्साहित करे, उनका सहारा बने, और उन्हें आपके साथ निकटता से चलने के लिए प्रेरित करे। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ क्योंकि मेरा जीवन ऐसे लोगों से घिरा हुआ है जो मेरी बढ़ोतरी में सहायता करते हैं, और हम सब मिलकर आपकी सिद्ध इच्छा को पूरा करते हैं। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *