और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर ताकते रहें; जिस ने उस आनन्द के लिये जो उसके आगे धरा था, लज्ज़ा की कुछ चिन्ता न करके, क्रूस का दुख सहा; और सिंहासन पर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा। (इब्रानियों 12:2)

विश्वास आपको तब भी आगे बढ़ते रहने में सक्षम बनाता है जब परिस्थितियाँ आपको रुक जाने के लिए कहती हैं। विश्वास रुकावट से आगे देखता है और अपना ध्यान उस प्रभु पर लगाए रखता है जो रुकावट से बड़ा है।

मूसा को अपना हाथ बढ़ाना पड़ा। यहोशू को यरदन में कदम रखना पड़ा। एलिय्याह और एलीशा को विश्वास में कार्य करना पड़ा। चेलों को तूफान के बीच आगे बढ़ना पड़ा। बार-बार, विश्वास कार्यों के द्वारा प्रकट हुआ। आपका विश्वास केवल इस बात तक सीमित नहीं रहना चाहिए कि आप क्या मानते या कहते हैं; जब विपरीत परिस्थितियाँ आएँ, तो अपने विश्वास को अपनी प्रतिक्रिया को प्रभावित करने दें। परमेश्वर के वचन पर अमल करें, निडर बने रहें और आगे बढ़ते रहें।

लेकिन सबसे बढ़कर, अपनी आँखें प्रभु यीशु पर टिकाए रखें। परिस्थितियाँ बदलती हैं। लोग बदलते हैं। अवसर बदलते हैं। यहाँ तक कि आपकी भावनाएँ भी बदल सकती हैं। लेकिन प्रभु यीशु कभी नहीं बदलता। जब आपका ध्यान उस पर स्थिर रहता है, तो आप अपने चारों ओर की लहरों में उलझेंगे नहीं। आपको याद रहेगा कि जो पानी पर चला, वह आपकी यात्रा में आने वाली किसी भी चीज़ से बड़ा हैं।

इसलिए हिम्मत रखें और विश्वास में चलते रहें। आपके सामने फिर कोई समुद्र, कोई यरदन, कोई तूफान या कोई पहाड़ आ सकता है, लेकिन आप उसका सामना डर के साथ नहीं, बल्कि साहस के साथ करेंगे। आपका विश्वास प्रभु यीशु में स्थिर है, जो आपके विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाला हैं। विपरीत परिस्थितियों के कारण पीछे मत हटें। रुकावट को परमेश्वर के वचन से बड़ा मत समझें। अपनी आँखें प्रभु यीशु पर लगाए रखें, उसके वचन पर अमल करें और विश्वास में आगे बढ़ते रहें। मसीह यीशु में विजय आपकी है! हालेलुयाह!

प्रार्थना

महिमामय पिता, मैं विश्वास के उपहार के लिए और आपके वचन के द्वारा सिखाई गई हर सच्चाई के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि मेरा विश्वास प्रभु यीशु में स्थिर है, जो मेरे विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाला हैं। मैं आभारी हूँ कि कोई भी समुद्र, नदी, तूफान, पहाड़ या विपरीत परिस्थिति आपकी सामर्थ से बड़ी नहीं है। मैं विश्वास में आगे बढ़ता रहता हूँ और अपने जीवन में आपके उद्देश्य की पूर्णता को प्रकट करता हूँ। प्रभु यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *