Hindi Christian daily devotional Archives - Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise https://secretofsuccess.org/tag/hindi-christian-daily-devotional/ Building your life through the word of God. Fri, 05 Jun 2026 05:12:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सुसमाचार को हर दिन जीना https://secretofsuccess.org/2026/06/05/susamachar-ko-har-din-jeena/ https://secretofsuccess.org/2026/06/05/susamachar-ko-har-din-jeena/#respond Fri, 05 Jun 2026 05:11:47 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5945 हमारी पत्री तुम ही हो, जो हमारे हृदयों पर लिखी हुई है, और उसे सब मनुष्य पहिचानते और पढ़ते है। (2 कुरिन्थियों 3:2) सुसमाचार केवल एक संदेश नहीं है जिसे हम प्रचार करते हैं; यह एक ऐसा जीवन है जिसे हम जीते हैं। हर दिन लोग हमारे व्यवहार, हमारे कार्यों और हमारी प्रतिक्रियाओं को देखते […]

The post सुसमाचार को हर दिन जीना appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
हमारी पत्री तुम ही हो, जो हमारे हृदयों पर लिखी हुई है, और उसे सब मनुष्य पहिचानते और पढ़ते है। (2 कुरिन्थियों 3:2)

सुसमाचार केवल एक संदेश नहीं है जिसे हम प्रचार करते हैं; यह एक ऐसा जीवन है जिसे हम जीते हैं। हर दिन लोग हमारे व्यवहार, हमारे कार्यों और हमारी प्रतिक्रियाओं को देखते हैं। हमारे व्यवहार के द्वारा, उन्हें हमारे भीतर मसीह की वास्तविकता दिखाई देनी चाहिए।

यह संभव है कि कोई व्यक्ति प्रभु यीशु के बारे में बातें करे, लेकिन उसके चरित्र को अपने जीवन में प्रकट न करे। सच्ची आत्मिक बढ़ोतरी तब होती है जब हमारा दैनिक जीवन लगातार उसकी भलाई, सत्यनिष्ठा और करुणा को दर्शाता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप हर दिन अपने जीवन के द्वारा सुसमाचार को जीएँ।

हर बातचीत मसीह को प्रकट करने का एक अवसर है। चाहे कार्यस्थल हो, घर हो, स्कूल हो या दोस्तों के बीच, आपका जीवन दूसरों को प्रभु की ओर आकर्षित कर सकता है। दया का एक छोटा-सा कार्य और विश्वास तथा प्रोत्साहन के कुछ सरल शब्द भी उसके प्रेम की गवाही बन सकते हैं और आपके आसपास के लोगों के लिए मसीह को प्रकट कर सकते हैं।

सुसमाचार को अपने दैनिक जीवन में दिखने दें। ऐसा जीवन जिएँ कि आपके उदाहरण के द्वारा दूसरे लोग प्रभु की ओर आकर्षित हों।

प्रार्थना:
स्वर्गीय पिता, आपका धन्यवाद कि आपने मुझे अपने अनुग्रह का गवाह बनाया है। मेरा जीवन मेरे भीतर मसीह की वास्तविकता को प्रकट करे। मैं जहाँ भी जाता हूँ, आपके प्रेम और सच्चाई को दिखाने में सावधान रहता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

The post सुसमाचार को हर दिन जीना appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/06/05/susamachar-ko-har-din-jeena/feed/ 0
ऐसे शब्द बोलें जो निर्माण करते हैं https://secretofsuccess.org/2026/06/04/aise-shabd-bolen-jo-nirman-karte-hain/ https://secretofsuccess.org/2026/06/04/aise-shabd-bolen-jo-nirman-karte-hain/#respond Thu, 04 Jun 2026 04:15:55 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5936 शान्ति देने वाली बात जीवन-वृक्ष है। (नीतिवचन 15:4) आपके शब्दों में सामर्थ है। वे विश्वास को मजबूत कर सकते हैं, आशा को प्रेरित कर सकते हैं और लोगों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित कर सकते हैं। परमेश्वर चाहता है कि हर विश्वासी अपनी बोली का उपयोग विनाश के लिए नहीं, बल्कि आशीष के एक […]

The post ऐसे शब्द बोलें जो निर्माण करते हैं appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
शान्ति देने वाली बात जीवन-वृक्ष है। (नीतिवचन 15:4)

आपके शब्दों में सामर्थ है। वे विश्वास को मजबूत कर सकते हैं, आशा को प्रेरित कर सकते हैं और लोगों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित कर सकते हैं। परमेश्वर चाहता है कि हर विश्वासी अपनी बोली का उपयोग विनाश के लिए नहीं, बल्कि आशीष के एक साधन के रूप में करना सीखे।

लापरवाह शब्दों से कई जीवन नाश हुए हैं। फिर भी, मसीही होने के नाते, हमारी बातचीत में वह प्रेम और सम्मान दिखाई देना चाहिए जो परमेश्वर प्रत्येक व्यक्ति के लिए रखता है। हमें कभी भी अपनी बोली का उपयोग किसी के मूल्य को कम करने या उसके आत्मविश्वास को तोड़ने के लिए नहीं करना चाहिए।

आत्मिक उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी बोली पर नियंत्रण रखना सीखें। कुछ भी बोलने से पहले खुद से पूछें कि क्या आपके शब्द विश्वास को बढ़ाएँगे, प्रोत्साहन देंगे या परमेश्वर के प्रेम को प्रकट करेंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते, तो चुप रहना ही बेहतर है।

जीवन देने वाले शब्द बोलना अपनी आदत बना लें। आपकी हर बातचीत दूसरों को मजबूत करने और मसीह के चरित्र को प्रकट करने का अवसर बने।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, बोली के उपहार के लिए आपका धन्यवाद। मैं अपने शब्दों का उपयोग दूसरों को प्रोत्साहित करने, मजबूत करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए करता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं सचेत रूप से सही बातें बोलता हूँ, और जो कुछ भी मैं कहता हूँ वह आपके प्रेम और बुद्धिमत्ता को प्रकट करता है, यीशु के नाम में, आमीन।

The post ऐसे शब्द बोलें जो निर्माण करते हैं appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/06/04/aise-shabd-bolen-jo-nirman-karte-hain/feed/ 0
बुद्धिमत्ता द्वारा निर्देशित प्रेम https://secretofsuccess.org/2026/06/03/buddhimatta-dwara-nirdeshit-prem/ https://secretofsuccess.org/2026/06/03/buddhimatta-dwara-nirdeshit-prem/#respond Wed, 03 Jun 2026 05:56:22 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5929 और मैं यह प्रार्थना करता हूं, कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और सब प्रकार के विवेक सहित और भी बढ़ता जाए। (फिलिप्पियों 1:9) प्रेम आत्मिक बढ़ोतरी के सबसे बड़े प्रमाणों में से एक है, लेकिन बाइबल के अनुसार का प्रेम केवल भावनाओं पर आधारित नहीं होता। परमेश्वर चाहता है कि हमारा प्रेम समझ और विवेक के […]

The post बुद्धिमत्ता द्वारा निर्देशित प्रेम appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
और मैं यह प्रार्थना करता हूं, कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और सब प्रकार के विवेक सहित और भी बढ़ता जाए। (फिलिप्पियों 1:9)

प्रेम आत्मिक बढ़ोतरी के सबसे बड़े प्रमाणों में से एक है, लेकिन बाइबल के अनुसार का प्रेम केवल भावनाओं पर आधारित नहीं होता। परमेश्वर चाहता है कि हमारा प्रेम समझ और विवेक के साथ बढ़े। जब प्रेम सत्य के द्वारा निर्देशित होता है, तब वह एक ऐसी शक्तिशाली सामर्थ बन जाता है जो दूसरों को आशीष देती है, उन्हें मजबूत बनाती है और उनकी रक्षा करती है।

बहुत से लोग प्रेम का अर्थ केवल सबकी बात मान लेना या हर बात को नज़रअंदाज़ कर देना समझते हैं। लेकिन, सच्चा मसीही प्रेम परमेश्वर के वचन पर निहित होता है। यह जानता है कि परमेश्वर की बुद्धिमत्ता के अनुसार लोगों को कैसे प्रोत्साहित करना, सुधारना, सहायता करना और मज़बूत बनाना है।

जैसे आप आत्मिक रूप से परिपक्व होते हैं, आपका प्रेम भी अधिक प्रभावशाली और उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए। आपका प्रेम लोगों को परमेश्वर के और निकट लाने तथा उनके विश्वास को मजबूत करने में सहायक होना चाहिए। बुद्धिमत्ता के बिना प्रेम भटक सकता है, लेकिन विवेक के साथ जुड़ा हुआ प्रेम स्थायी फल उत्पन्न करता है।

हर दिन इस तरह के प्रेम में बढ़ने का चुनाव करें। आपके शब्दों, आपके कार्यो, निर्णयों को करुणा और दिव्य समझ; दोनों से प्रभावित होने दे।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, मुझे अपने जैसा प्रेम करना सिखाने के लिए धन्यवाद। मेरा प्रेम ज्ञान और विवेक के साथ बढ़ता जाए। मैं चुनता हूँ कि अपने सब रिश्तों में आपकी बुद्धिमत्ता और आपकी भलाई को प्रगट करूँ, ताकि मेरा जीवन सदा आपकी महिमा करे, यीशु के नाम में, आमीन।

The post बुद्धिमत्ता द्वारा निर्देशित प्रेम appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/06/03/buddhimatta-dwara-nirdeshit-prem/feed/ 0
आप स्वर्ग के नागरिक हैं https://secretofsuccess.org/2026/06/02/aap-swarg-ke-nagrik-hain/ https://secretofsuccess.org/2026/06/02/aap-swarg-ke-nagrik-hain/#respond Tue, 02 Jun 2026 04:21:16 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5922 पर हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है; और हम एक उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहां से आने ही बाट जोह रहे हैं। (फिलिप्पियों 3:20) विश्वासी होने के नाते, हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा जीवन केवल इस संसार के सिस्टम तक सीमित नहीं है। यद्यपि हम शारीरिक रूप से इस दुनिया में रहते हैं, […]

The post आप स्वर्ग के नागरिक हैं appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
पर हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है; और हम एक उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहां से आने ही बाट जोह रहे हैं। (फिलिप्पियों 3:20)

विश्वासी होने के नाते, हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा जीवन केवल इस संसार के सिस्टम तक सीमित नहीं है। यद्यपि हम शारीरिक रूप से इस दुनिया में रहते हैं, लेकिन हमारी असली नागरिकता स्वर्ग में है। जैसे कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में रहने पर भी अपनी असली नागरिकता नहीं खोता, वैसे ही आप भी इस पृथ्वी पर रहते हुए स्वर्ग के नागरिक बने रहते हैं।

यह समझ आपके सोचने और जीने के तरीके को बदल देती है। आप खुद को बेबस, अकेला या अपने आस-पास की परिस्थितियों द्वारा नियंत्रित समझना बंद कर देते हैं। मसीह यीशु में आप परमेश्वर की संतान और उसके राज्य के वारिस हैं। स्वर्ग के संसाधन, बुद्धिमत्ता और सहायता पवित्र आत्मा के द्वारा आपके लिए उपलब्ध हैं।

बहुत से विश्वासी ऐसे जीवन जीते हैं जैसे वे पूरी तरह इसी संसार के सिस्टम के हैं। वे केवल प्राकृतिक तरीकों पर निर्भर रहते हैं और परिस्थिति बदलते ही डर जाते हैं। लेकिन परमेश्वर की संतान अलग होती है। हम पवित्र आत्मा के द्वारा चलाए जाते हैं और स्वर्गीय प्रबंध से संभाले जाते हैं। पवित्र आत्मा आपकी हर आवश्यकता, आपके भविष्य और उन योजनाओं को जानता है जो परमेश्वर ने आपके लिए तैयार की हैं।

इसलिए स्वर्ग के नागरिक की तरह जीवन जीइए। डर, संघर्ष और सीमाओं को अस्वीकार करें। इस जागरूकता के साथ जीइए कि परमेश्वर ही आपका स्रोत और आपका सहायक है। आप उसके हैं, और उसकी आत्मा जो आपके भीतर है, वह हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह पर्याप्त है।

घोषणा:
प्रिय पिता, आपका धन्यवाद कि मसीह यीशु के द्वारा मैं स्वर्ग का नागरिक हूँ। मैं इस संसार के सिस्टम के अधीन सीमित होकर जीने से इंकार करता हूँ। मैं अपनी स्वर्गीय पहचान की चेतना में चलता हूँ और पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन पर पूरा भरोसा रखता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

The post आप स्वर्ग के नागरिक हैं appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/06/02/aap-swarg-ke-nagrik-hain/feed/ 0
प्रतिदिन पवित्र आत्मा में चलें https://secretofsuccess.org/2026/06/01/pratidin-pavitra-atma-mein-chalen/ https://secretofsuccess.org/2026/06/01/pratidin-pavitra-atma-mein-chalen/#respond Mon, 01 Jun 2026 04:45:27 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5915 इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं। (रोमियों 8:14) बहुत से लोग सोचते हैं कि आत्मिक बढ़ोतरी समय के साथ अपने-आप हो जाती है, लेकिन यह सच नहीं है। आत्मिक परिपक्वता परमेश्वर के साथ लगातार चलने से आती है। कोई व्यक्ति कई वर्षों से चर्च […]

The post प्रतिदिन पवित्र आत्मा में चलें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं। (रोमियों 8:14)

बहुत से लोग सोचते हैं कि आत्मिक बढ़ोतरी समय के साथ अपने-आप हो जाती है, लेकिन यह सच नहीं है। आत्मिक परिपक्वता परमेश्वर के साथ लगातार चलने से आती है। कोई व्यक्ति कई वर्षों से चर्च में हो सकता है, लेकिन यदि वह पवित्र आत्मा में नहीं चल रहा, तो उसका जीवन फिर भी रुका हुआ रह सकता है। जैसे बहता हुआ पानी ताज़ा रहता है और ठहरा हुआ पानी खराब हो जाता है, वैसे ही आपका आत्मिक जीवन भी पवित्र आत्मा के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहना चाहिए।

परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि मसीही जीवन साधारण या बिना सामर्थ के हो। जब आपने प्रभु यीशु को ग्रहण किया, उसी समय पवित्र आत्मा के द्वारा उसका जीवन आपके भीतर प्रवाहित होना शुरू हुआ। इसका अर्थ है कि अब आप केवल मानवीय समझ, भावनाओं या अपनी प्राकृतिक शक्ति तक सीमित नहीं हैं। अब आपके पास स्वर्गीय मार्गदर्शन, स्वर्गीय साहस और परमेश्वर की सामर्थ उपलब्ध है।

पवित्र आत्मा आपसे दूर नहीं है। वह अभी आपके भीतर वास करता है। वह आपका मार्गदर्शन करता है, आपको सिखाता है, आपको सामर्थ देता है और आने वाली बातों को भी प्रकट करता है। जब आप प्रार्थना, आराधना और वचन पर मनन करने के द्वारा उसके प्रति संवेदनशील बने रहते हैं, तब आपका जीवन भ्रम और अनिश्चिता के बजाय उद्देश्य और स्पष्ट दिशा से भर जाता है।

इसलिए आत्मिक ठहराव को अस्वीकार करें। प्रतिदिन समय निकालकर पवित्र आत्मा से भरते रहे। स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करे, केवल चर्च में ही नहीं बल्कि हर दिन प्रभु की आराधना करें, और अपने हृदय को उसकी मार्गदर्शन के लिए खुला रखें। जो जीवन पवित्र आत्मा के द्वारा चलाया जाता है, वह हमेशा विजय और नई ताज़गी में आगे बढ़ता है।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, पवित्र आत्मा के लिए आपका धन्यवाद जो मेरे भीतर वास करता है। मैं हर प्रकार के ठहराव और आत्मिक सूखेपन से इनकार करता हूँ। मैं प्रतिदिन आपकी आत्मा के साथ चलता हूँ और सत्य, बुद्धिमत्ता और विजय की ओर मेरा मार्गदर्शन होता है। जैसे मैं खुद को आपके हाथों में सौंपता हूँ, मेरा जीवन निरंतर नया और ताज़ा होता जाता है, यीशु के नाम में, आमीन।

The post प्रतिदिन पवित्र आत्मा में चलें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/06/01/pratidin-pavitra-atma-mein-chalen/feed/ 0
छोटी शुरुआत को तुच्छ न समझें https://secretofsuccess.org/2026/05/31/chhoti-shuruaat-ko-tuchchh-na-samjhen/ https://secretofsuccess.org/2026/05/31/chhoti-shuruaat-ko-tuchchh-na-samjhen/#respond Sun, 31 May 2026 02:44:23 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5905 क्योंकि किस ने छोटी बातों के दिन तुच्छ जाना है? (जकर्याह 4:10) एक मसीही के रूप में आपको यह सीखना चाहिए कि जहाँ आप आज हैं, उसे कभी छोटा न समझें। परमेश्वर अक्सर अपने सबसे बड़े काम ऐसी शुरुआत से करता है जो लोगों को छोटी, छिपी हुई या साधारण दिखाई देती है। एक बीज […]

The post छोटी शुरुआत को तुच्छ न समझें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
क्योंकि किस ने छोटी बातों के दिन तुच्छ जाना है? (जकर्याह 4:10)

एक मसीही के रूप में आपको यह सीखना चाहिए कि जहाँ आप आज हैं, उसे कभी छोटा न समझें। परमेश्वर अक्सर अपने सबसे बड़े काम ऐसी शुरुआत से करता है जो लोगों को छोटी, छिपी हुई या साधारण दिखाई देती है। एक बीज बहुत छोटा दिखता है, लेकिन उसके अंदर एक विशाल पेड़ बनने की क्षमता होती है। उसी तरह, परमेश्वर उन चीज़ों में भी महानता स्थापित करता है जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लोगों की राय को अपने भविष्य को तय न करने दें।

पूरे पवित्रशास्त्र में, हम देखते हैं कि परमेश्वर ने साधारण शुरुआत और ऐसे लोगों को चुना जिन्हें दुनिया ने महत्व नहीं दिया। दाऊद राजा बनने से पहले एक चरवाहा था। गिदोन खुद को कमजोर समझता था, फिर भी परमेश्वर ने उसे शक्तिशाली कहा। ज़रूरी यह नहीं है कि शुरुआत कितनी छोटी दिखाई देती है, बल्कि यह है कि परमेश्वर की सामर्थ उसके द्वारा क्या कर सकती है। जब परमेश्वर साथ होता है, तब छोटी शुरुआत भी असाधारण गवाही बन जाती है।

यह अभी भी आपके प्रदर्शन का साल है। परमेश्वर के लिए आपके जीवन में गति लाने में अभी भी देर नहीं हुई है। वह एक साल में वह कर सकता है जो दस साल में भी असंभव लगता है। अवसर, बढ़ोतरी, अनुग्रह और परिणाम बहुत जल्दी आ सकते हैं जब उसका हाथ आपके ऊपर होता है। निराशा को अस्वीकार करें और परमेश्वर द्वारा दिए गए हर कदम पर विश्वसनीय बने रहें।

विश्वास करते रहे, कार्य करते रहें, प्रार्थना करते रहें और अपने जीवन पर परमेश्वर के अटल वचन की घोषणा करते रहे। केवल इसलिए हार मत माने क्योंकि प्रगति धीमी लग रही है। स्वर्ग उन लोगों के द्वारा भी बड़े काम करता है जिन्हें दुनिया सबसे कम योग्य समझती है। विश्वास में स्थिर रहे और देखें कि परमेश्वर आपके जीवन के द्वारा अपनी महानता कैसे प्रकट करता है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, आपका धन्यवाद कि आप छोटी शुरुआत को कभी तुच्छ नहीं समझते।आपकी प्रक्रिया और आपके समय पर भरोसा करने के लिए,मेरा विश्वास मज़बूत है। मैं घोषणा करता हूँ कि यह मेरे जीवन में प्रदर्शन का साल है; इसलिए गति, और दिव्य परिणाम मेरे हैं। मेरा जीवन आपकी महिमा के लिए है, और आप मेरे द्वारा महान कार्य करते हैं, यीशु के नाम में, आमीन।

The post छोटी शुरुआत को तुच्छ न समझें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/31/chhoti-shuruaat-ko-tuchchh-na-samjhen/feed/ 0
प्रार्थना के द्वारा शांति प्रकट करें https://secretofsuccess.org/2026/05/30/prarthana-ke-dwara-shanti-prakat-karen/ https://secretofsuccess.org/2026/05/30/prarthana-ke-dwara-shanti-prakat-karen/#respond Sat, 30 May 2026 04:56:47 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5897 वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है (भजन संहिता 46:9) परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि उसके लोग संसार की परिस्थितियों को देखकर डर से भर जाएँ। कठिन समय में भी विश्वासियों को चिंता नहीं, बल्कि विश्वास और प्रार्थना में प्रतिक्रिया देनी है। जब देशों के चारों ओर अंधकार बढ़ता है, तब चर्च […]

The post प्रार्थना के द्वारा शांति प्रकट करें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है (भजन संहिता 46:9)

परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि उसके लोग संसार की परिस्थितियों को देखकर डर से भर जाएँ। कठिन समय में भी विश्वासियों को चिंता नहीं, बल्कि विश्वास और प्रार्थना में प्रतिक्रिया देनी है। जब देशों के चारों ओर अंधकार बढ़ता है, तब चर्च को साहसी मध्यस्थता के साथ उठना चाहिए और स्वर्ग की शांति और अधिकार को पृथ्वी पर प्रकट करना चाहिए।

आज बहुत-सी आवाज़ें डर, भ्रम, बंटवारा और घृणा फैला रही हैं। लेकिन एक विश्वासी की आवाज़ अलग होनी चाहिए। प्रार्थना के द्वारा हम देशो के ऊपर जीवन बोलते हैं। जहाँ दर्द है वहाँ चंगाई की घोषणा करते हैं, जहाँ बँटवारा है वहाँ एकता की, और जहाँ संघर्ष है वहाँ शांति की घोषणा करते हैं। जब परमेश्वर के लोग निरंतरता और पूरे विश्वास के साथ प्रार्थना करते हैं, तब परमेश्वर का राज्य आगे बढ़ता है।

अपनी प्रार्थनाओं के प्रभाव को कभी छोटा मत समझिए। जब आप पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हैं, तब आप मनुष्यों के कार्यों के विषय में स्वर्ग के साथ सहभागिता कर रहे होते हैं। परमेश्वर उन लोगों के द्वारा कार्य करता है जो नगरों, समाजों और देशो के लिए खड़े होकर मध्यस्थता करते हैं। आपकी प्रार्थनाएँ वातावरण बदल सकती हैं, भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं, और वहाँ परमेश्वर का हस्तक्षेप ला सकती हैं जहाँ पहले अंधकार का प्रभाव था।

आज पृथ्वी के ऊपर शांति की घोषणा कीजिए। यह बोलिए कि सभी देश प्रभु के है। अपने विश्वास से भरे हुए वचनों को दृढ़ता के साथ बोले, यह जानते हुए कि परमेश्वर अपने लोगों की प्रार्थना सुनता है और उत्तर देता है। प्रभु सब पर राज करता है, और उसकी शांति ही अवश्य प्रबल होगी।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, आपका धन्यवाद क्योंकि आप शांति और सत्यनिष्ठा के परमेश्वर हैं। हम पृथ्वी के हर देश को आपके सामने उठाते हैं और घोषणा करते हैं कि हिंसा, डर, भ्रम और विनाश पवित्र आत्मा की सामर्थ से शांत हो जाते है। आपकी बुद्धिमत्ता लीडर्स का मार्गदर्शन करे और आपका प्रकाश हर अंधकारमय स्थान में चमके। हम संसार के सभी देशो पर शांति की घोषणा करते हैं और यह घोषित करते हैं कि आपका राज्य हर देश में महिमा के साथ आगे बढ़ रहा है, यीशु के नाम में, आमीन।

The post प्रार्थना के द्वारा शांति प्रकट करें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/30/prarthana-ke-dwara-shanti-prakat-karen/feed/ 0
देशो के लिए प्रार्थना करें https://secretofsuccess.org/2026/05/29/desho-ke-liye-prarthana/ https://secretofsuccess.org/2026/05/29/desho-ke-liye-prarthana/#respond Fri, 29 May 2026 06:52:22 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5888 क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं। (2 कुरिन्थियों 10:4) विश्वासी होने के नाते, हम दुनिया के देशों में होने वाली घटनाओं के केवल दर्शक नहीं हैं। परमेश्वर ने हमें आत्मिक अधिकार और प्रार्थना के शक्तिशाली हथियार दिए हैं। जहाँ संसार केवल राजनीति, […]

The post देशो के लिए प्रार्थना करें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं। (2 कुरिन्थियों 10:4)

विश्वासी होने के नाते, हम दुनिया के देशों में होने वाली घटनाओं के केवल दर्शक नहीं हैं। परमेश्वर ने हमें आत्मिक अधिकार और प्रार्थना के शक्तिशाली हथियार दिए हैं। जहाँ संसार केवल राजनीति, मानवीय शक्ति और प्राकृतिक उपायों पर निर्भर करती है, वहीं चर्च को उससे कहीं अधिक महान ज़िम्मेदारी सौंपी गई है—पवित्र आत्मा में प्रार्थना के द्वारा देशों को प्रभावित करने की सामर्थ।

आज बहुत-से देश हिंसा, डर, भ्रष्टाचार, गरीबी और अशांति से जूझ रहे हैं। लेकिन इन चीज़ों में अंतिम निर्णय का अधिकार नहीं है। जब मसीही पूरे मन से प्रार्थना करते हैं, तब आत्मिक गढ़ ढाए जाते हैं और अंधकार की शक्तियों का विरोध होता है। प्रार्थना केवल धार्मिक परंपरा नहीं है; यह आत्मिक अधिकार की घोषणा है। प्रार्थना के द्वारा हम शहरों, सरकारों और लोगों के ऊपर परमेश्वर की इच्छा को प्रकट करते हैं।

बाइबल कहती है कि परमेश्वर “पृथ्वी की छोर तक युद्धों को मिटाता है” (भजन संहिता 46:9)। इसका अर्थ है कि देशों के लिए उसकी इच्छा शांति है। मध्यस्थता करने वालों के रूप में हमें साहस के साथ शांति, सत्यनिष्ठा, उद्धार और पूरे संसार में सुसमाचार के फैलने की घोषणा करनी चाहिए। जब अंधकार समाज और संस्कृति को प्रभावित करने की कोशिश करे, तब हमें चुप नहीं रहना चाहिए।

इसलिए आज पूरे उत्साह के साथ संसार के लिए प्रार्थना कीजिए। घोषणा कीजिए कि सुसमाचार का प्रकाश हर देश में चमक रहा है। सरकारों पर शांति और लीडर्स पर परमेश्वर की बुद्धिमत्ता बोलिए। प्रभु सारी पृथ्वी पर राज करता है, और संतों की प्रार्थनाओं के द्वारा उसकी सामर्थ देशों के बीच प्रकट होती है। परमेश्वर की महिमा हो!

प्रार्थना:
स्वर्गीय पिता, हम पृथ्वी के सभी देशो पर आपके सर्वोच्च अधिकार के लिए आपका धन्यवाद करते हैं। हम हर प्रकार की हिंसा, दुष्टता, अशांति और अंधकार के कामों के विरुद्ध प्रार्थना करते हैं। आपकी शांति नगरों और सरकारों में राज करती है। सत्यनिष्ठा, बुद्धिमत्ता और उद्धार सारे संसार में फैलते हैं। हम घोषणा करते हैं कि सुसमाचार हर जाति और हर देश में सामर्थ के साथ आगे बढ़ रहा है, यीशु के नाम में, आमीन।

The post देशो के लिए प्रार्थना करें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/29/desho-ke-liye-prarthana/feed/ 0
अपनी क्षमता बढ़ाएँ https://secretofsuccess.org/2026/05/28/apni-kshamata-badhayein/ https://secretofsuccess.org/2026/05/28/apni-kshamata-badhayein/#respond Thu, 28 May 2026 03:33:41 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5877 जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना… जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं। (1 कुरिन्थियों 2:9) परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि आपका जीवन छोटा, सीमित या रुका हुआ रहे। उसने आपके लिए और भी बड़ी चीज़ें तैयार की हैं—अधिक बुद्धिमत्ता, अधिक प्रभाव, अधिक समझ और […]

The post अपनी क्षमता बढ़ाएँ appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना… जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं। (1 कुरिन्थियों 2:9)

परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि आपका जीवन छोटा, सीमित या रुका हुआ रहे। उसने आपके लिए और भी बड़ी चीज़ें तैयार की हैं—अधिक बुद्धिमत्ता, अधिक प्रभाव, अधिक समझ और अधिक सफलता। लेकिन इन बातों में चलने के लिए आपकी आत्मिक क्षमता का बढ़ना ज़रूरी है।

बहुत से विश्वासी बड़े अवसरों के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन अपनी सोच, आदतों और आत्मिक बढ़ोतरी को वैसा ही बनाए रखते हैं। फिर भी परमेश्वर सबसे पहले आपको भीतर से बड़ा करना चाहता है। पवित्र आत्मा के द्वारा वह आपकी क्षमता बढ़ाता है, ताकि आप अधिक ज़िम्मेदारी, अधिक बुद्धिमत्ता और उस कार्य के लिए अधिक अनुग्रह को संभाल सकें, जो उसने आपके लिए तैयार किया है।

सबसे सुंदर बात यह है कि परमेश्वर आपको आपके भविष्य के बारे में अनुमान लगाते रहने के लिए नहीं छोड़ता। अपनी आत्मा के द्वारा वह अपनी योजनाएँ प्रकट करता है और उनके लिए आपको तैयार भी करता है। जब आप प्रार्थना और वचन में समय बिताते हैं, तब आपकी समझ बढ़ती जाती है। आप जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने लगते हैं और स्वाभाविक डर के बजाय दिव्य बुद्धिमत्ता के साथ प्रतिक्रिया करते हैं।

इसलिए सीमाओं को अस्वीकार करें। अपने और अपने भविष्य के बारे में छोटा सोचना छोड़ दें। आपकी आत्मा, आपके मन, आपके विश्वास और आपके उद्देश्य के लिए और भी बड़ी क्षमता उपलब्ध है। खुद को पवित्र आत्मा को समर्पित कर दें और देखें कि वह अंदर से आपके जीवन को कैसे विस्तार करता है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, पवित्र आत्मा के द्वारा मेरी क्षमता बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद। मैं हर उस कार्य के लिए जो आपने मेरे लिए तैयार किया है, अधिक बुद्धिमत्ता, समझ और आत्मिक सामर्थ को ग्रहण करता हूँ। मेरा जीवन अनुग्रह, उत्कृष्टता और प्रभावशीलता में बढ़ता है, यीशु के नाम में, आमीन।

The post अपनी क्षमता बढ़ाएँ appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/28/apni-kshamata-badhayein/feed/ 0
निरंतर आत्मा से भरते रहे https://secretofsuccess.org/2026/05/27/nirantar-aatma-se-bharte-rahe/ https://secretofsuccess.org/2026/05/27/nirantar-aatma-se-bharte-rahe/#respond Wed, 27 May 2026 05:03:45 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5867 और दाखरस से मतवाले न बनो… परन्तु आत्मा से भरते जाओ। (इफिसियों 5:18) परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि मसीही जीवन कभी-कभी या आधे मन से जिया जाए। उसकी इच्छा है कि आप निरंतर पवित्र आत्मा से भरे रहें। जैसे इस संसार के प्रभाव किसी व्यक्ति के विचारों और व्यवहार को प्रभावित करते हैं, उसी […]

The post निरंतर आत्मा से भरते रहे appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
और दाखरस से मतवाले न बनो… परन्तु आत्मा से भरते जाओ। (इफिसियों 5:18)

परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि मसीही जीवन कभी-कभी या आधे मन से जिया जाए। उसकी इच्छा है कि आप निरंतर पवित्र आत्मा से भरे रहें। जैसे इस संसार के प्रभाव किसी व्यक्ति के विचारों और व्यवहार को प्रभावित करते हैं, उसी तरह पवित्र आत्मा से भरे रहना आपके सोचने, बोलने और जीने के तरीके को बदल देता है।

जब आप आत्मा से भरे रहते हैं, तब हर चुनौती का सामना करने के लिए आपके अंदर सामर्थ होती है। आपका मन ताज़गी से भरा रहता है, आपका हृदय उत्साहित बना रहता है, और आपकी आत्मा परमेश्वर के नेतृत्व को पहचानने के लिए संवेदनशील होती जाती है। तब आप डर या निराशा से प्रतिक्रिया नहीं करते, बल्कि बुद्धिमत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।

पवित्र आत्मा से भरना केवल चर्च की विशेष सभाओं के लिए नहीं है। यह आपके रोज़मर्रा की जीवनशैली होनी चाहिए। प्रार्थना, आराधना, स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करने और परमेश्वर के वचन पर मनन करने के द्वारा आप पवित्र आत्मा को अपने अंदर और अधिक प्रभावी होने देते हैं, जब तक कि आपके जीवन का हर क्षेत्र उसके प्रभाव को प्रकट न करने लगे।

लगातार विजय में चलने का यह एक बड़ा रहस्य है। जो विश्वासी पवित्र आत्मा से भरा रहता है, वह अलग सोचता है, अलग बोलता है और अलग जीवन जीता है। परमेश्वर का जीवन भीतर से बाहर की ओर बहना शुरू हो जाता है, ठीक वैसे ही जैसे जीवित जल की नदियाँ बहती हैं।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मुझे पवित्र आत्मा से भरने का यह सौभाग्य दिया है। आज मैं खुद को पूरी तरह आपको सौंपता हूँ। मेरे विचारों, शब्दों और कामो में आपका जीवन मेरे माध्यम से प्रवाहित होता है। मैं निरंतर सामर्थ, आनंद और विजय में चलता हूँ , यीशु के नाम में। आमीन।

The post निरंतर आत्मा से भरते रहे appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/27/nirantar-aatma-se-bharte-rahe/feed/ 0