Masihi bhakti Archives - Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise https://secretofsuccess.org/tag/masihi-bhakti/ Building your life through the word of God. Sun, 10 May 2026 02:40:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 परमेश्वर आपका स्रोत है https://secretofsuccess.org/2026/05/10/parmeshwar-aapka-srot-hai/ https://secretofsuccess.org/2026/05/10/parmeshwar-aapka-srot-hai/#respond Sun, 10 May 2026 02:40:38 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5736 और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।(फिलिप्पियों 4:19) सबसे महत्वपूर्ण सच्चाइयों में से एक जिसे आपको अपने हृदय में स्थिर कर लेना है, यह है: परमेश्वर आपका स्रोत है। लोग नहीं, सिस्टम नहीं, परिस्थितियाँ नहीं—केवल परमेश्वर। आपकी हर आवश्यकता […]

The post परमेश्वर आपका स्रोत है appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।(फिलिप्पियों 4:19)

सबसे महत्वपूर्ण सच्चाइयों में से एक जिसे आपको अपने हृदय में स्थिर कर लेना है, यह है: परमेश्वर आपका स्रोत है। लोग नहीं, सिस्टम नहीं, परिस्थितियाँ नहीं—केवल परमेश्वर। आपकी हर आवश्यकता उसी से पूरी होती है।

कई बार लोग अपने विश्वास को दूसरी निर्भरताओं के साथ मिला देते हैं। वे प्रार्थना करते हैं, लेकिन फिर प्राकृतिक विकल्पों पर अपनी मुख्य निर्भरता रखते हैं। भले ही परिणाम मिल सकते हैं, फिर भी वे उस अनुग्रह को खो देते हैं जो परमेश्वर उनके लिए चाहता था।

जब आप सच में परमेश्वर को अपना स्रोत पहचान लेते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बदल जाता है। आप परिस्थितियों से नहीं हिलते, और न ही मानवीय सिस्टम से सीमित होते हैं। आप जानते हैं कि जो कुछ परमेश्वर ने आपके लिए ठहराया है, उसे कोई रोक नहीं सकता।

इसलिए अपना भरोसा उसी पर स्थिर करें। पूरी तरह उसी पर निर्भर रहें। जब परमेश्वर आपका स्रोत होता है, तब आपका जीवन किसी प्राकृतिक वस्तु से नहीं, बल्कि उससे कहीं महान सामर्थ से संचालित होता है। हल्लेलुयाह!

प्रार्थना:
अनमोल पिता, आप मेरे स्रोत और मेरे प्रदाता हैं। मैं आप पर अपना पूरा भरोसा रखता हूँ और किसी और चीज़ पर निर्भर रहने से इनकार करता हूँ। मेरा जीवन आपके अनुग्रह के द्वारा स्थिर है, और मैं बहुतायत में चलता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

The post परमेश्वर आपका स्रोत है appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/10/parmeshwar-aapka-srot-hai/feed/ 0
प्रभु यीशु – वह जो हर परिस्थिति में आपकी मदद करता है https://secretofsuccess.org/2026/04/19/yeshu-har-paristhiti-mein-madad/ https://secretofsuccess.org/2026/04/19/yeshu-har-paristhiti-mein-madad/#respond Sun, 19 Apr 2026 04:19:24 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5578 हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा। (मत्ती 11:28) प्रभु यीशु केवल नाम के लिए आपका प्रभु नहीं है—बल्कि वह आपके सहायक के रूप में आपके जीवन में व्यक्तिगत रूप से शामिल है। उसने आपको बचाकर आपको अकेले जीवन सँभालने के लिए नहीं छोड़ा। वह […]

The post प्रभु यीशु – वह जो हर परिस्थिति में आपकी मदद करता है appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा। (मत्ती 11:28)

प्रभु यीशु केवल नाम के लिए आपका प्रभु नहीं है—बल्कि वह आपके सहायक के रूप में आपके जीवन में व्यक्तिगत रूप से शामिल है। उसने आपको बचाकर आपको अकेले जीवन सँभालने के लिए नहीं छोड़ा। वह आपको हर परिस्थिति में अपने पास आने के लिए बुलाता है, यह दिखाते हुए कि वह उपलब्ध है, सहज है, और आपकी बहुत ज़्यादा परवाह करता है।

वह जानता है कि आप किन परिस्थितियों से गुजरते हैं। वह आपके दबावों, आपके निर्णयों और आपके अनिश्चित क्षणों को समझता है। वह दूर नहीं हैं—वह उपस्थित है। जब आप अभिभूत महसूस करते है, वह आपको सामर्थ देता है। जब आप अनिश्चित होते है, वह आपका मार्गदर्शन करता है। जब आप कमजोर महसूस करते है, वह आपकी सामर्थ बन जाता है।

प्रभु यीशु कभी-कभी ही आपकी सहायता नहीं करता—वह निरंतर आपके साथ चलता है। वह आपको उन परिस्थितियों में संभालते हैं जिन्हें आप अपने बल पर नहीं संभाल सकते, और आपको सामर्थ देता है कि आप वह कर सकें जो आपने सोचा था कि आप नहीं कर सकते।

ऐसे जीवन न जिएँ मानो आप अकेले हैं। उससे बात करें। उस पर निर्भर रहें। उसके साथ सचेत होकर चलें। वह आपका प्रभु है, लेकिन वह आपका सहायक भी है—अभी, हर परिस्थिति में।

घोषणा:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं यह घोषणा करता हूँ कि प्रभु यीशु हर परिस्थिति में मेरे सहायक के रूप में मेरे साथ उपस्थित है। मैं उसकी निकटता, उसकी देखभाल और उसकी सामर्थ की चेतना में जीवन जीता हूँ। मैं अकेले चलने से इंकार करता हूँ और हर कार्य में उस पर निर्भर रहता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं प्रतिदिन उसके द्वारा सशक्त, समर्थित और संभाला जाता हूँ। मैं यीशु के साथ निकटता और आत्मविश्वास के साथ चलता हूँ, यह जानते हुए कि वह हर क्षण मेरी सहायता करता है। यीशु के नाम में, आमीन।

The post प्रभु यीशु – वह जो हर परिस्थिति में आपकी मदद करता है appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/04/19/yeshu-har-paristhiti-mein-madad/feed/ 0