masihi vishwas Archives - Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise https://secretofsuccess.org/tag/masihi-vishwas/ Building your life through the word of God. Mon, 13 Apr 2026 05:10:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 इसे सबसे पहले अंदर देखें https://secretofsuccess.org/2026/04/13/andar-pehle-dekho/ https://secretofsuccess.org/2026/04/13/andar-pehle-dekho/#respond Mon, 13 Apr 2026 05:10:02 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5555 और प्रभु ने अब्राम से कहा… अब अपनी आँखें ऊपर उठा, और देख… क्योंकि जितनी भी भूमि तू देख रहा है, वह सब मैं तुझे ही दूँगा। (उत्पत्ति 13:14-15) परमेश्वर ने अब्राम से अधिकार पाने से पहले देखे के लिए कहा । यह हमें एक महत्वपूर्ण सिद्धांत सिखाता है—आप भीतर जो देखते हैं, वही बाहर […]

The post इसे सबसे पहले अंदर देखें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
और प्रभु ने अब्राम से कहा… अब अपनी आँखें ऊपर उठा, और देख… क्योंकि जितनी भी भूमि तू देख रहा है, वह सब मैं तुझे ही दूँगा। (उत्पत्ति 13:14-15)

परमेश्वर ने अब्राम से अधिकार पाने से पहले देखे के लिए कहा । यह हमें एक महत्वपूर्ण सिद्धांत सिखाता है—आप भीतर जो देखते हैं, वही बाहर आपके अनुभव को निर्धारित करता है। इससे पहले कि आपके जीवन में कोई भी चीज़ शारीरिक रूप से वास्तविक बने, उसे पहले आत्मिक रूप से आपके भीतर वास्तविक बनना होगा।

जब आप वचन का अध्ययन करते हैं, तो उसे केवल साधारण रूप से न पढ़ें—उसे देखें। अपनी कल्पना को उस बात के अनुसार आकार लेने दें जो परमेश्वर ने कहा है। अपने आप को विजय में चलते हुए, स्वस्थ जीवन जीते हुए, समृद्धि में बढ़ते हुए, और सफलता में आगे बढ़ते हुए देखें। यह प्राकृतिक कल्पना नहीं है; यह आत्मिक दृष्टि है।

बहुत से लोग परिणाम देखने के बाद विश्वास करते हैं, लेकिन विश्वास ऐसे कार्य नहीं करता। विश्वास पहले देखता है। जब आप परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को अपने भीतर जीवित देखते हैं, तब आप पहले ही उनके प्रकट होने के लिए तैयार हो जाते हैं। जिसे आपकी आत्मा ग्रहण करती है, आपका जीवन अंततः उसे प्रकट करता है।

इसलिए आज से ही शुरू करें—अपने आप को वचन के द्वारा देखने के लिए प्रशिक्षित करें। परमेश्वर के वचन की सच्चाई को अपने अंदर चित्र बनाने दें। जैसे-जैसे आप उन आंतरिक चित्रों को थामे रखेंगे, वे निश्चित रूप से आपकी बाहरी वास्तविकता बन जाएँगे। हल्लेलुयाह!

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मेरी आत्मा की आँखें खोलने के लिए आपका धन्यवाद। जब मैं आपके वचन का अध्ययन करता हूँ, तो मैं उस जीवन को स्पष्ट रूप से देखता हूँ जो आपने मुझे दिया है। मैं इन सत्यों को अपने भीतर थामे रखता हूँ, और वे मेरे जीवन में पूरी रीति से प्रकट होते हैं, यीशु के नाम में। आमीन।

The post इसे सबसे पहले अंदर देखें appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/04/13/andar-pehle-dekho/feed/ 0
স্বীকারোক্তির শক্তি https://secretofsuccess.org/2025/10/29/bekkhya-r-shokti/ https://secretofsuccess.org/2025/10/29/bekkhya-r-shokti/#respond Wed, 29 Oct 2025 05:01:27 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=3993 কারণ হৃদয় দিয়ে মানুষ ধার্মিকতার জন্য বিশ্বাস করে; এবং মুখ দিয়ে স্বীকারোক্তি পরিত্রাণের জন্য করা হয়। (Romans 10:10) আপনার কথা আপনার বিশ্বাস এবং তার প্রকাশের মধ্যে প্রবেশদ্বার। স্বীকারোক্তি কেবল কথা নয় – এটি ঈশ্বরের সত্যের প্রতি আপনার আধ্যাত্মিক প্রতিক্রিয়া। পরিত্রাণ, সমৃদ্ধি, আরোগ্য এবং বিজয় সবকিছুই আপনার হৃদয়ে বিশ্বাস করে এবং আপনার মুখ দিয়ে তা প্রকাশ […]

The post স্বীকারোক্তির শক্তি appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
কারণ হৃদয় দিয়ে মানুষ ধার্মিকতার জন্য বিশ্বাস করে; এবং মুখ দিয়ে স্বীকারোক্তি পরিত্রাণের জন্য করা হয়। (Romans 10:10)

আপনার কথা আপনার বিশ্বাস এবং তার প্রকাশের মধ্যে প্রবেশদ্বার। স্বীকারোক্তি কেবল কথা নয় – এটি ঈশ্বরের সত্যের প্রতি আপনার আধ্যাত্মিক প্রতিক্রিয়া। পরিত্রাণ, সমৃদ্ধি, আরোগ্য এবং বিজয় সবকিছুই আপনার হৃদয়ে বিশ্বাস করে এবং আপনার মুখ দিয়ে তা প্রকাশ করে শুরু হয়।

অনেক বিশ্বাসী সংগ্রাম করে কারণ তাদের স্বীকারোক্তি ঈশ্বরের বচনের সাথে অসঙ্গতিপূর্ণ। আপনি পরাজয়ের কথা বলতে পারেন না এবং জয় আশা করতে পারেন না। আপনি অভাবের কথা বলতে পারেন না এবং প্রাচুর্যের কথা আশা করতে পারেন না। আপনার কথা আপনার বিশ্বাসের সাথে এবং আপনার বিশ্বাসকে বচনের সাথে সারিবদ্ধ করুন। যতবার আপনি ঈশ্বরের প্রতিশ্রুতি ঘোষণা করেন, আপনি আপনার পক্ষে স্বর্গের শক্তি সক্রিয় করুন।

ভুল স্বীকারোক্তি ঐশ্বরিক আশীর্বাদের প্রবাহকে বাধা দেয়। অনেক মানুষ তাদের আর্থিক বা স্বাস্থ্যের ফলাফল দেখতে ব্যর্থ হয় কারণ তাদের কথা তাদের বিশ্বাসের বিপরীত। তারা বলে, “এটা খুব ব্যয়বহুল,” অথবা “এটা আমার পক্ষে সম্ভব নয়,” এবং সেই শব্দগুলিই তাদের সীমাবদ্ধ করে। স্বীকারোক্তি হল ঈশ্বরের সাথে একমত হওয়া—তাঁর প্রতিশ্রুতির প্রতি “হ্যাঁ” বলা। যখন আপনার মুখ আপনার আত্মা যা বিশ্বাস করে তার সাথে একমত হয়, তখন প্রতিটি ক্ষেত্রেই মুক্তি আপনার অভিজ্ঞতা হয়ে ওঠে।

অযত্নে কথা বলা থেকে বিরত থাকুন। সাহসের সাথে বাক্য বলুন। ঈশ্বর আপনার সম্পর্কে যা বলেন তা বলুন—আপনি ধার্মিক, সুস্থ, অনুগ্রহপ্রাপ্ত এবং সমৃদ্ধ। আপনার স্বীকারোক্তি আপনার দিক নির্ধারণ করে, এবং আপনার দিক আপনার গন্তব্য নির্ধারণ করে।

প্রার্থনা:
প্রিয় পিতা, আমি স্বীকারোক্তির শক্তির জন্য আপনাকে ধন্যবাদ জানাই। আমার শব্দ বিশ্বাস এবং জীবনে পূর্ণ। আমি সাহসের সাথে আপনার প্রতিশ্রুতি ঘোষণা করি, এবং আমি আমার জীবনে সেগুলি পূর্ণ হতে দেখি। আমার স্বীকারোক্তি আপনার বাক্যের সাথে সামঞ্জস্যপূর্ণ, এবং আমি প্রতিদিন, যীশুর নামে বিজয়ের পথে চলি। আমেন।

The post স্বীকারোক্তির শক্তি appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2025/10/29/bekkhya-r-shokti/feed/ 0
घोषणा की सामर्थ https://secretofsuccess.org/2025/10/29/%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-ki-shakti/ https://secretofsuccess.org/2025/10/29/%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-ki-shakti/#respond Wed, 29 Oct 2025 05:01:26 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=3991 क्योंकि सत्यनिष्ठा के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है। (रोमियों 10:10) आपके शब्द आपके विश्वास और उसके प्रकटीकरण के बीच का प्रवेश द्वार हैं। घोषणा सिर्फ बोलना नहीं है – यह परमेश्वर की सच्चाई के प्रति आपकी आत्मिक प्रतिक्रिया है। उद्धार, समृद्धि, चंगाई और […]

The post घोषणा की सामर्थ appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
क्योंकि सत्यनिष्ठा के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है। (रोमियों 10:10)

आपके शब्द आपके विश्वास और उसके प्रकटीकरण के बीच का प्रवेश द्वार हैं। घोषणा सिर्फ बोलना नहीं है – यह परमेश्वर की सच्चाई के प्रति आपकी आत्मिक प्रतिक्रिया है। उद्धार, समृद्धि, चंगाई और विजय — ये सब आपके हृदय में विश्वास करने और अपने मुँह से उसे बोलने से प्रारंभ होते हैं।

कई विश्वासी इसलिए संघर्ष करते हैं क्योंकि उनकी घोषणाएँ परमेश्वर के वचन के अनुरूप नहीं होती है। आप हार की बात करके जीत की उम्मीद नहीं कर सकते। आप कमी की बात करके बहुतायत की चाह नहीं कर सकते। अपने शब्दों को अपने विश्वास के साथ और अपने विश्वास को वचन के साथ संरेखित करें। हर बार जब आप परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं की घोषणा करते हैं, तो आप अपनी ओर से स्वर्ग की सामर्थ को सक्रिय करते हैं।

गलत घोषणाएँ दिव्य आशीष के प्रवाह को रोक देती है। कई लोग अपने धन या स्वास्थ्य में परिणाम देखने में असफल रहते हैं, क्योंकि उनके शब्द उनके विश्वास के विपरीत होते हैं। वे कहते हैं, “यह बहुत महंगा है,” या “यह मेरे लिए संभव नहीं है,” और यही शब्द उन्हें सीमित कर देते हैं। घोषणा करना परमेश्वर के साथ सहमत होना है – उसकी प्रतिज्ञाओं के लिए “हाँ” कहना है। जब आपका मुँह वही बोले जो आपकी आत्मा विश्वास करती है, तब हर क्षेत्र में उद्धार आपका अनुभव बन जाता है।

लापरवाही से बोलने से इनकार करें। दृढ़ता से वचन बोलें। वही कहे जो परमेश्वर आपके विषय में कहता है—आप सत्यनिष्ठ, चंगे, अनुग्रहित और समृद्ध है। आपकी घोषणा आपकी दिशा निर्धारित करती है, और आपकी दिशा आपकी मंजिल निर्धारित करती है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूं, घोषणा की सामर्थ के लिए। मेरे शब्द विश्वास और जीवन से भरे हुए हैं। मैं आपके वादों को साहसपूर्वक घोषित करता हूँ, और मैं उन्हें अपने जीवन में पूरा होते हुए देखता हूँ। मेरी घोषणा आपके वचन के अनुरूप हैं, और मैं हर दिन विजय में चलता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

The post घोषणा की सामर्थ appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2025/10/29/%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-ki-shakti/feed/ 0