Pavitra Atma ka mandir Archives - Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise https://secretofsuccess.org/tag/pavitra-atma-ka-mandir/ Building your life through the word of God. Fri, 01 May 2026 04:38:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 आप “सिर्फ़ एक विश्वासी” नहीं है https://secretofsuccess.org/2026/05/01/aap-sirf-vishwasi-nahi/ https://secretofsuccess.org/2026/05/01/aap-sirf-vishwasi-nahi/#respond Fri, 01 May 2026 04:38:42 +0000 https://secretofsuccess.org/?p=5670 क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है… और तुम अपने नहीं हो? (1 कुरिन्थियों 6:19) एक सबसे बड़ा धोखा यह सोच है कि, “मैं सिर्फ़ एक विश्वासी हूँ।” यह सोच सब कुछ सीमित कर देती है। आप साधारण नहीं है—आप परमेश्वर के निवास स्थल है। उसकी आत्मा आप में वास करती […]

The post आप “सिर्फ़ एक विश्वासी” नहीं है appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है… और तुम अपने नहीं हो? (1 कुरिन्थियों 6:19)

एक सबसे बड़ा धोखा यह सोच है कि, “मैं सिर्फ़ एक विश्वासी हूँ।” यह सोच सब कुछ सीमित कर देती है। आप साधारण नहीं है—आप परमेश्वर के निवास स्थल है। उसकी आत्मा आप में वास करती है, और आपके जीवन का एक दिव्य उद्देश्य है।

जब आप खुद को सही तरीके से देखते है, तो जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल जाता है। आप अपनी बुलाहट को हल्के में नहीं लेते। आप अपने दैनिक जीवन को परमेश्वर के साथ अपने चालचलन से अलग नहीं करते। जो कुछ भी आप करते है—आपका कार्य, आपका समय, आपकी मेहनत—वह तब सार्थक हो जाता है जब वह उससे जुड़ा होता है।

कई लोग परमेश्वर के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के लिए “सही समय” का इंतज़ार करते हैं, लेकिन वह समय कभी नहीं आता। सच तो यह है कि आपका जीवन तब आगे बढ़ना शुरू करता है, जब आप अभी से परमेश्वर को इसमें शामिल करते हैं। उसके साथ आपका कनेक्शन आपके हर कार्य में जीवन, दिशा और बढ़ोतरी लाता है।

इसलिए उस सीमित सोच को अस्वीकार करे। एक विश्वासी के रूप में, आपको बुलाया गया है, चुना गया है, और सशक्त किया गया है। इस जागरूकता के साथ जिए, आप देखेंगे कि आपका जीवन एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुँच जाएगा। हल्लेलुयाह!

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मुझे अपना निवास स्थल बनाने के लिए धन्यवाद। मैं अपने जीवन के बारे में छोटा सोचने से इनकार करता हूँ। मैं अपनी बुलाहट की संपूर्णता में चलता हूँ और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीता हूँ, अपने हर कार्य में आपको महिमा देता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

The post आप “सिर्फ़ एक विश्वासी” नहीं है appeared first on Secret Of Success | AOZ Pas Zion & Pas Praise.

]]>
https://secretofsuccess.org/2026/05/01/aap-sirf-vishwasi-nahi/feed/ 0