प्रयत्न करने में आलसी न हो; आत्मिक उन्माद में भरो रहो; प्रभु की सेवा करते रहो। (रोमियों 12:11)

चुनाव करने की शक्ति का एहसास होना सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, जो इस जीवन में प्राप्त की जा सकती है। बहुत से लोग उस आयाम में नहीं रहते, जहां वे जानते हों कि वे स्वयं अपने लिए जो चुनाव करते हैं, उसके प्रभारी वे खुद हैं। सचेतन रूप से या अचेतन रूप से, हम सभी हर क्षण चुनाव करते हैं।

कोई भी व्यक्ति शास्त्रों से परमेश्वर की शक्ति के बारे में महान बातें जान सकता हैं, और उसके कार्य करने के तरीकों के बारे में भी, हालाँकि, जब तक वह स्वयं कार्य करने का निर्णय नहीं लेता, तब तक इसका कोई लाभ नहीं होगा।

चमत्कारी जीवन जीने की संभावनाओं के बारे में जानना एक महान सौभाग्य है। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चमत्कारी तरीके से जीवन जीने का चुनाव करें। उदाहरण के लिए, दुनिया में विभिन्न प्रकार के बच्चे होते हैं, कुछ को पढ़ना पसंद है और कुछ को नहीं। यह योग्यता का प्रश्न नहीं है, बल्कि रुचि का प्रश्न है। कुछ बच्चे इसलिए पढ़ाई नहीं करते क्योंकि उन्हें पढ़ाई दिलचस्प नहीं लगती, जबकि अन्य इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि उन्हें पढ़ाई दिलचस्प लगती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बचपन में किस तरह के बच्चे थे। यह महत्वपूर्ण है कि आप जीवन में आलसी न बनें। यह एकमात्र जीवन है जो परमेश्वर ने आपको दिया है। चमत्कारी जीवन को नज़रअंदाज़ न करें। कोई व्यक्ति कह सकता है कि, “मेरे साथ सब कुछ ठीक चल रहा है”, और आत्मिक रूप से आगे बढ़ने के लिए वह कुछ नहीं करता। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि परीक्षा का दिन निश्चित रूप से आ रहा है। और उस दिन आपके चुनाव ही आपके अनंत जीवन का निर्धारण करेंगे।

परंतु आत्मिक बातों पर ध्यान सिर्फ़ मत दीजिए, सिर्फ इसलिए कि आप उस दिन से डरते हैं। बल्कि, आत्मिक जीवन जीने के लाभ देखें। आत्मिक जीवन चमत्कारी जीवन है। इस संसार में संघर्ष अनावश्यक है, तथा साधारण जीवन जीने में कोई महिमा नहीं है। यदि आप केवल अपने आराम क्षेत्र में रहने की योजना बनाते हैं तो आप उन महान चीजों से वंचित रह जाएंगे, जो परमेश्वर ने आपके लिए रखी है।

अपने आप को साधारण से ऊपर जीवन जीने के लिए चुनौती दें। अपने आत्मिक विकास पर ध्यान केन्द्रित करने और मसीह यीशु में चमत्कारिक जीवन, जीने का चुनाव करें।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ मुझे जीवन में सही चुनाव करने की क्षमता और बुद्धिमत्ता देने के लिए। धन्यवाद, आपने मेरे जीवन के लिए आपके दिव्य तक़दीर के अनुरूप बुद्धिमतापूर्ण, सही और उत्तम निर्णय लेने की शक्ति मुझमें डाल दी है! मैं मसीह यीशु में मेरे लिए निर्धारित चमत्कारी जीवन जीना चुनता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *