यीशु ने उससे कहा, “यदि तू विश्वास कर सकता है, तो विश्वास करनेवाले के लिये सब कुछ हो सकता है।” (मरकुस 9:23)
हमारे मुख्य वर्स में जो ग्रीक शब्द “विश्वास करने” की तरह अनुवादित है वह “pisteuonti” है, जिसका अर्थ है “किसी चीज़ को सत्य के रूप में स्वीकार करना या उसके बारे में पूरी तरह से आश्वस्त होना”। परमेश्वर के वचन पर इस प्रकार का आश्वासन ही है जो प्रबल विश्वास को जन्म देता है।
प्रबल विश्वास, वह विश्वास है जो भावनाओं, संदेह, डर या किसी बाहरी फैक्टर से प्रभावित नहीं होता। यह तब तक अडिग और अविचलित रहता है जब तक कि इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं हो जाता। यह उस प्रकार का विश्वास है जो पहाड़ों को हिला देता है, सरकारों को बदल देता है, और महान उन्नति का कारण बनता है।असल मसीही जीवन जीने के लिए, आपके पास प्रबल विश्वास होना ज़रूरी है।
कुछ लोग मुसीबत आने का इंतजार करते हैं और फिर आपातकालीन कार्य, के लिए विश्वास को निचोड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोग प्रबल विश्वास में काम नहीं करते। विश्वास परमेश्वर के वचन के प्रति मानव आत्मा की प्रतिक्रिया है; यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप दिमाग से थोपते हैं; यह आपकी आत्मा से आता है। यही कारण है कि आपको अपनी आत्मा को परमेश्वर के वचन से भरते रहना चाहिए। आपका विश्वास हर समय प्रबल रहे इसके लिए आपको वचन को खिलाने की आवश्यकता है। आपको अपनी आत्मा पर वचन की बौछार करते रहना होगा जब तक कि वह सचमुच आपके पूरे अस्तित्व से बाहर न बहने लग जाए! प्रबल विश्वास को बढ़ाने का यही तरीका है; आपको वचन को अपने सिस्टम में इतना अधिक डालना होगा कि आप केवल वचन के अनुसार ही सोचें, बोलें और जियें! अपने अंदर प्रबल विश्वास को राज करने दें ताकि आप राज्य के लिए अपने विश्वास के द्वारा महान कार्य कर सकें।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मुझे विश्वास का माप देने के लिए धन्यवाद, मैं स्वयं को परमेश्वर के वचन से भरने के द्वारा विश्वास में बढ़ता हूँ। मुझमें प्रबल विश्वास है क्योंकि परमेश्वर का वचन मेरे जीवन में अंतिम अधिकार रखता है। मैं दृष्टि से नहीं, विश्वास से चलता हूँ और मेरे जीवन में अद्भुत उपलब्धियाँ हैं, यीशु के महान नाम में। आमीन!