यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुन पड़ती है; प्रतापी ईश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है। (भजन संहिता 29:3)
परमेश्वर की आवाज़ आपके जीवन का उद्देश्य आपके लिए परिभाषित करती है। यह आपको आपके बुलाहट के सटीक कारण का ज्ञान देता है। जब उसकी आवाज़ उसकी आत्मा के माध्यम से, उसके लोगों के माध्यम से, उसके वचन के माध्यम से या एक दिव्य हस्तक्षेप के माध्यम से आप तक पहुँचती है; तो यह आपके अस्तित्व का उद्देश्य आपके पास ले आती है।
जब यीशु ने स्वर्ग से तरसुस के शाऊल से बात की (जो बाद में पौलुस बन गया), तो उसने उसका नाम लेकर पुकारा और कहा “शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? उसने (शाऊल ने) कहा, हे प्रभु, तू कौन है? प्रभु ने कहा, मैं यीशु हूँ, जिसे तू सताता है…” (प्रेरितों के काम 9:4-5)। फिर यीशु ने उससे कहा: “…तेरे लिये काँटों पर लात मारना कठिन है…उठकर नगर में जा, और जो तुझे करना है, वह तुझे बताया जाएगा” (प्रेरितों के काम 9:5-6)। उसके बाद प्रभु की आवाज़ हनन्याह के पास आई, जिसे शाऊल को खोजने, उसे चंगा करने और उसका नेतृत्व करने का निर्देश दिया गया थासन्दर्भ: प्रेरितों के काम 9:10-16)। परमेश्वर की आवाज़ ने हनन्याह को तरसुस के शाऊल, एक हत्यारे के जीवन का असल उद्देश्य बताया, जो सुसमाचार का महान प्रेरित बनेने के लिए चुना गया था, यही प्रेरितों के काम 9:15-16 में वर्णित है; “परन्तु प्रभु ने उससे कहा, चला जा; क्योंकि वह अन्यजातियों, राजाओं, और इस्राएलियों के साम्हने मेरा नाम प्रगट करने के लिये मेरा चुना हुआ पात्र है; क्योंकि मैं उसे बताऊंगा कि मेरे नाम के लिये उसे कैसा कैसा कष्ट उठाना पड़ेगा।”
आप देखिए, जब परमेश्वर की आवाज़ हत्यारे शाऊल के पास आई, तो उसने उसके जीवन का महान उद्देश्य उसके सामने ला दिया और उसी व्यक्ति को परमेश्वर की महिमा के लिए एक महान पात्र में परिवर्तित कर दिया। जो कोई परमेश्वर की आवाज़ सुनता है, उसके साथ ऐसा ही होता है।
अपनी भावना, इतिहास या वर्तमान की परवाह किए बिना, उसे सुनने और उसकी आवाज का अनुसरण करने के लिए खुद को प्रशिक्षित करें। वह परमेश्वर है और आपके जीवन की हर चीज़ उसके नियंत्रण में है, उस पर भरोसा रखें और उसकी आज्ञा का पालन करें।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपसे सुनने के सौभाग्य के लिए आपको धन्यवाद देता हूं, क्योंकि आज जब मैं आपकी आवाज सुनने के लिए खुद को खोलता हूं, तो मुझे निर्देश मिलते हैं और मेरे जीवन के उद्देश्य के बारे में अधिक स्पष्टता मिलती है। मुझे चुनने और अपनी आवाज़ के माध्यम से हर दिन मुझे आगे बढ़ने में मदद करने के लिए धन्यवाद। मैं आपकी आवाज़ पर स्थिर हूँ। यीशु के नाम में। आमीन