मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं; मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे पीछे चलती हैं। (यूहन्ना 10:27)

प्रार्थना हमारे स्वर्गीय पिता के साथ हमारा दिव्य कम्युनिकेशन है। यह केवल अपनी ज़रूरतो को प्रस्तुत करने या सहायता मांगने का क्षण नहीं है – प्रार्थना परमेश्वर के साथ कम्युनिकेशन, परामर्श और संगति का एक पवित्र समय है।

बाइबल हमें याद दिलाती है, “किसी भी बात की चिन्ता मत करो; परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख उपस्थित किए जाएं” (फिलिप्पियों 4:6)। यद्यपि हम अपनी प्रार्थना को धन्यवाद और स्तुति के साथ शुरू कर सकते हैं, यह भी आवश्यक है कि हम अपने आस-पास और अपने भीतर के शोर को शांत करना सीखें, और प्रभु के सामने स्थिर रहें।

भजन संहिता 46:10 कहता है, “चुप रहो, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ।” उस स्थिरता में, हमारा हृदय उसकी आवाज़ के साथ तालमेल बिठा लेता है। प्रार्थना का अर्थ केवल परमेश्वर से बात करना ही नहीं है; इसका अर्थ उसे सुनना भी है। जब हम आत्मिक सतर्कता के साथ प्रार्थना करते हैं, तो हम खुद को दिव्य निर्देश, अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता प्राप्त करने के लिए तैयार करते हैं।

यीशु ने कहा, “जिसके पास सुनने के लिये कान हों वह सुन ले” (मत्ती 11:15)। प्रार्थना के उन क्षणों में, जब हमारी आत्मा उसके साथ संरेखित होती है, परमेश्वर अक्सर ऐसी बातें प्रकट करता है जो हमारे भविष्य के लिए रणनीतिक होती हैं। वह हमें दिशा बताता है, आश्वासन देता है, और आवश्यक सुधार भी प्रदान करता है ताकि वह हमें अपने उद्देश्य के अनुरूप ढाल सके।

इसलिए, प्रार्थना को अपने जीवन में एक दिनचर्या से अधिक बनाइये। इसे पिता के हृदय की बात सुनने का अपना प्रवेशद्वार बनाइये।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं प्रार्थना के अनमोल सौभाग्य के लिए आपको धन्यवाद देता हूँ। आपका धन्यवाद कि आपकी आवाज़ मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे कदमों को निर्देशित करने के लिए सदैव मौजूद है। जब मैं प्रार्थना में आपके समक्ष अपना हृदय खोलता हूँ, तो मैं आपकी आवाज को स्पष्टता के साथ ग्रहण करता हूँ। आपकी आवाज़ के माध्यम से, मैं आपकी इच्छा के अनुसार अपने जीवन का मार्ग तय करता हूँ। यीशु के नाम में। आमीन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *