मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा। (मत्ती 4:4)
परमेश्वर का वचन केवल आपको प्रेरित या उत्साहित करने के लिए ही नहीं है—यह जीने के लिए है। इस समय में, जब आप बुनियादी लेकिन सामर्थी सत्य सीख रहे हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप केवल इसकी सराहना करने से आगे बढ़कर इस पर कार्य करें। सिर्फ यह मत कहे , “ओह, मैंने बहुत कुछ सीख लिया है” – निर्णय लीजिए और घोषणा कीजिए, “अब जब मैंने सीख लिया है, तो मैं इसके अनुसार जीवन जीऊँगा।”
जब यीशु ने कहा कि मनुष्य केवल रोटी से नहीं जीएगा, तो उसने स्पष्ट कर दिया कि शारीरिक प्रावधान जैसे, भोजन, धन और अनुकूल परिस्थितियाँ, आपके जीवन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। आपको वचन के अनुसार जीने के लिए रचा गया है। इसका अर्थ है कि आपकी दैनिक शक्ति, स्पष्टता, सामर्थ और निर्णय परमेश्वर द्वारा कही गई बातों पर आधारित होनी चाहिए।
वचन आपका सच्चा स्रोत है – यह आपके जीवन को ऊर्जा देता है, आपके मार्ग को प्रकाशित करता है, और आपको परमेश्वर की इच्छा की महिमामय अभिव्यक्ति के लिए तैयार करता है। जब आप उसके वचन को अपने विचार, वाणी और कार्य का मापदंड बना लेते हैं, तब आप केवल जीवित ही नहीं रहेंगे—आप चमकेंगे भी।
वचन को व्यक्तिगत बनाएँ। इसे अपना दैनिक भोजन, अपना कंपास, अपना आत्मविश्वास बना लें। याद रखें, उसने आपको चुना है – और उसने आपको अपना वचन दिया है ताकि आप उसके अनुसार विजयी जीवन जियें।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ कि आपने मुझे जीने के लिए अपना वचन दिया है। मैं बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर न रहकर, आपके द्वारा बोले गए प्रत्येक वचन पर अपना जीवन बनाने का चुनाव करता हूँ। आपका वचन मेरी सच्चाई, मेरी ताकत और मेरा दैनिक पोषण है। मैं इसके द्वारा जीता हूं, मैं इसके अनुसार चलता हूं, और मैं इसके माध्यम से बढ़ता हूं। धन्यवाद मुझे चुनने के लिए और मुझे मसीह में एक महिमामय जीवन देने के लिए। यीशु के नाम में, आमीन।