परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार करके, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं(1 कुरिन्थियों 9:27)।

प्रेरित पौलुस ने इस वचन में एक शक्तिशाली सत्य प्रकट किया है—उसने अपने शरीर को उसके जीवन के मार्ग पर राज करने की अनुमति नहीं दी। इसके बजाय, उसने इसे आत्मा के अधीन करके प्रभुत्व का प्रयोग किया। यह हमें दिखाता है कि महान प्रेरित ने भी शरीर और आत्मा के बीच संघर्ष को पहचाना, फिर भी उसने जानबूझकर यह निर्णय लिया कि उसकी आत्मा ही नियंत्रण करेगी ।

आप एक आत्मा है। आपका शरीर आपका घर है, पृथ्वी पर आपकी अभिव्यक्ति का पात्र है। यह आपकी सेवा करने के लिए है, न कि आप पर शासन करने के लिए। हालाँकि, यदि आप जानबूझकर अपनी आत्मा को नियंत्रण में रहने के लिए प्रशिक्षित नहीं करेंगे, तो आपका शरीर प्रभुत्व करने का प्रयास करेगा। इसीलिए आत्मिक अनुशासन – प्रार्थना, वचन पर मनन, उपवास, और विशेष रूप से स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करना – बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे आपके भीतरी मनुष्य को दृढ़ करते हैं और शरीर के नियंत्रण को कमज़ोर करते हैं।

शरीर सदा आपको आराम, भोग-विलास और व्याकुलताओं की ओर खींचेगा, परन्तु आपकी आत्मा आपको उद्देश्य, दिव्य तक़दीर और दिव्य कार्यो की ओर ले जाएगी। प्रभुत्व वही है जब आपकी आत्मा अधिकार प्राप्त कर लेती है, और आप क्षणिक भावनाओं से नहीं बल्कि शाश्वत सत्य से संचालित होते हैं।

यही सफलता का रहस्य है – अपने जीवन का निर्माण अपनी इंद्रियों से नहीं, बल्कि अपनी आत्मा से करना सीखें। जैसे आप इसमें आगे बढ़ेंगे, आप पाएंगे कि आपके निर्णय, आदतें और कार्य परमेश्वर की सिद्ध इच्छा के अनुरूप होने लगेंगे।

अपने शरीर के अधीन होने से इंकार करें। अपनी इन्द्रियों के द्वारा चलाए जाने से इंकार करें। अपनी आत्मा को सक्रिय, दृढ़ और सतर्क बनाए रखें, निरंतर स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करके और परमेश्वर के वचन पर मनन करके। इसी तरह आप उच्चतर जीवन जीते हैं।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ क्योंकि मेरी आत्मा जीवित है और आपकी सामर्थ से भरी हुई है। मैं शरीर या भावनाओं के द्वारा शासित होने से इंकार करता हूँ। मैं अपने शरीर को आत्मा के अधीन रखता हूँ और प्रतिदिन प्रभुत्व में चलता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मेरा जीवन आपके वचन और आत्मा के द्वारा संचालित होता है, और मैं आपके साथ अटूट संगति में रहता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *