पर अन्न सयानों के लिये है, जिन के ज्ञानेन्द्रिय अभ्यास करते करते, भले बुरे में भेद करने के लिये पक्के हो गए हैं। (इब्रानियों 5:14)
आत्मिक परिपक्वता का एक स्पष्ट चिन्ह है विवेचन क्षमता—यह पहचानने और भेद करने की क्षमता कि क्या वास्तव में परमेश्वर की ओर से है और क्या नहीं। जैसे-जैसे आप मसीह में बढ़ते है, आपको शत्रु की चालों से अनजान नहीं रहना चाहिए। कुछ प्रभाव, विचार और दिशाएँ सामान्य प्रतीत हो सकती हैं, पर यदि उन्हें सही तरह से नहीं परखा गया, तो वे आपको परमेश्वर की योजना से दूर ले जा सकती हैं।
कभी-कभी, वही बातें जो आपकी उन्नति के लिए होती हैं, उन्हीं में शत्रु बाधा डालने की कोशिश करता है। गलत विचार, ध्यान भटकाने वाली बातें, और अनावश्यक निर्णय बहुत सूक्ष्म रूप से डाले जा सकते हैं ताकि आपकी प्रगति में देरी हो। इसलिए विवेचन क्षमता कोई विकल्प नहीं है—यह आवश्यक है। इसके बिना, कोई व्यक्ति कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है, लेकिन अनजाने में अन्य कई ज़रूरी क्षेत्रों में पीछे भी जा सकता है।
जो व्यक्ति परमेश्वर के राज्य में प्रभावी होता है, वह शैतान के हमलों का निशाना बनता है। लेकिन परमेश्वर ने आपको बिना सहायता के नहीं छोड़ा है। उसने आपको अपनी आत्मा दिया है ताकि आप पहचान सके, सही प्रतिक्रिया दे सके, और विजय प्राप्त कर सके। यदि आप ध्यान देंगे, तो आप पाएँगे कि जिन दिनों आप गलत निर्णय लेते है, उन दिनों आपने अपने आप को आत्मा से नहीं भरा होता। इसलिए सुनिश्चित करे कि आप प्रतिदिन अपने आप को आत्मा से भरें, जैसे लिखा है: “और आपस में भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाया करो, और अपने अपने मन में प्रभु के साम्हने गाते और कीर्तन करते रहो। और सदा सब बातों के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो।” (इफिसियों 5:19–21)
इसलिए प्रार्थना को प्राथमिकता बनाएँ और अपने आप को एक जीवित बलिदान के रूप में प्रस्तुत करें। जब आप ऐसा करते है, आपकी आत्मा संवेदनशील हो जाती है, आपका विवेक तीव्र हो जाता है, और आप हर समय सही दिशा और विजय में चलते है। परमेश्वर की महिमा हो!
प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं पवित्र आत्मा के उपहार के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ। मैं विवेक और परिपक्वता में बढ़ने के लिए अनुग्रह प्राप्त करता हूँ। मेरी आत्मिक इन्द्रियाँ अभ्यास के द्वारा हर शत्रु के कार्य को पहचानने और उस पर विजय पाने के लिए प्रवीण हो रही हैं। मैं हर गलत विचार और ध्यान भटकाने वाली बातों को अस्वीकार करता हूँ, और मैं बुद्धिमत्ता और सही दिशा में चलता हूँ। मैं प्रतिदिन अपने आप को आत्मा से भरता हूँ और हर कार्य में आपकी इच्छा को प्रकट करता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।