जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की सत्यनिष्ठा बन जाएं (2 कुरिन्थियों 5:21)।

प्रभु यीशु के उद्धार के कार्य को पूरा करने से पहले, लोग व्यवस्था के अधीन जीवन जीते थे, और शत्रु लगातार उसी को उन्हें दोषी ठहराने का आधार बनाता था। यद्यपि शैतान के पास कोई वास्तविक अधिकार नहीं था, फिर भी वह अपराधबोध, दोष और असफलता के द्वारा परमेश्वर के लोगों को परेशान करता था। लेकिन यीशु आया और उसने व्यवस्था को पूरी तरह पूरा किया। उसने कार्य को समाप्त किया और आपको उससे कहीं ज़्यादा बड़ी चीज़ दी—अपनी सत्यनिष्ठा।

प्रभु यीशु केवल वह नहीं हैं जो आपको सत्यनिष्ठ बनाता है— वह स्वयं आपकी सत्यनिष्ठा है। इसका अर्थ है कि परमेश्वर के सामने आपकी स्थिति आपके कार्यों पर नहीं, बल्कि इस पर आधारित है कि वह कौन है। जैसा कि पवित्रशास्त्र कहता है, जो मसीह यीशु में हैं उन पर अब कोई दोषारोपण नहीं, अर्थात हर प्रकार के आरोप का आधार हटा दिया गया है (संदर्भ. रोमियों 8:1)।

शैतान अब भी अपराधबोध या अयोग्यता के विचार ला सकता है, लेकिन वे ऐसे झूठ है जिनमें कोई अधिकार नहीं है। आप अब दोषारोपण के अधीन नहीं हैं—आप सत्यनिष्ठा में स्थापित हैं। प्रभु यीशु आपकी सत्यनिष्ठा के रूप मे खड़ा है, और उसके कारण आप स्वीकार किए गए, न्यायी ठहराए गए, और सुरक्षित है।

आरोपों को स्थान न दें। दोषारोपण का उत्तर न दें। इस बात में दृढ़ रहें कि यीशु आपके लिए कौन है। आप सत्यनिष्ठ बनने की कोशिश नहीं कर रहे है—आप उसमे सत्यनिष्ठ है।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं यह घोषणा करता हूँ कि यीशु मेरी सत्यनिष्ठा है। मैं शैतान के हर आरोप, अपराधबोध और दोषारोपण को अस्वीकार करता हूँ। मैं मसीह में स्थापित हूँ, आपके सामने सही ठहराया गया और स्वीकार किया गया हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि किसी भी झूठ का मुझ पर अधिकार नहीं है, और मैं उस सत्यनिष्ठा में आत्मविश्वास के साथ चलता हूँ जो प्रभु यीशु मेरे लिए है। मैं उसमे आज़ाद, दृढ़ और सुरक्षित जीवन जीता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *