क्योंकि यदि व्यवस्था वाले वारिस हैं, तो विश्वास व्यर्थ और प्रतिज्ञा निष्फल ठहरी। (रोमियों 4:14)
क्या विश्वास को व्यर्थ किया जा सकता है? निश्चित रूप से हाँ! हमारा मुख्य वर्स हमें दिखाता है कि अपने विश्वास को व्यर्थ बनाना संभव है।
यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने जीवन को दिशा देने के लिए अपने विश्वास का उपयोग करें, ताकि हम परमेश्वर की सिद्ध योजना के अनुसार जी सकें। हालाँकि, कई मसीहों के साथ समस्या यह है कि उन्होंने अपने विश्वास को व्यर्थ बना दिया है। इसलिए वे परमेश्वर की सिद्ध योजना के अनुसार नहीं जी रहे हैं।
मरकुस 7:13 में, हम देखते हैं कि यीशु ने यहूदियों को अपनी परम्पराओं के द्वारा परमेश्वर के वचन को व्यर्थ करने के लिए डांटा। यहां “परंपरा” से तात्पर्य आपकी जीवन शैली, आपकी संस्कृति और उन चीजों से है जिन पर आप भरोसा करते हैं और कार्य करते हैं। यदि ये बातें परमेश्वर के वचन के अनुरूप नहीं हैं, तो आप अपने जीवन में वचन को निष्प्रभावी बना देते हैं, और आपका विश्वास व्यर्थ हो जाता है।
परमेश्वर के वचन पर डटे रहिए और आपका विश्वास परिणाम लाएगा। हमने कल ही परमेश्वर को “हाँ” कहना सीखा। जब आप उसके वचन पर अड़े रहते हैं और इस संसार के तत्वों के जाल में नहीं फँसते तो आप बिल्कुल यही करते हैं। किसी भी चीज़ को अपना मार्गदर्शक न बनने दें; न आपके अनुभव को , न आपकी परम्परा को , न आपके स्थान को , न आपकी भावना को ; सिवाये परमेश्वर के वचन के!
प्रार्थना:
अनमोल पिता, मुझे विश्वास का पाठ सिखाने के लिए धन्यवाद। मेरा भरोसा मसीह के पूर्ण किये गए कार्य पर है। मैं केवल आपके वचन पर ही अड़ा रहता हूँ। मैं वचन को करने वाला हूँ। मेरा विश्वास से भरा जीवन, मेरी दुनिया में अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है, यीशु के महान नाम में। आमीन!