और हम जो उसके सहकर्मी हैं यह भी समझाते हैं, कि परमेश्वर का अनुग्रह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो। (2 कुरिन्थियों 6:1)

अनुग्रह परमेश्वर का आपके प्रति अकारण पक्ष है। अनुग्रह परमेश्वर की अलौकिक क्षमता है जो आप में और आपके माध्यम से कार्य करती है। लेकिन अनुग्रह को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। केवल इसलिए कि कोई चीज़ कठिन नहीं है, इसका अर्थ यह नहीं कि उसमें कोई प्रयास नहीं चाहिए। अनुग्रह जिम्मेदारी को खत्म नहीं करता – यह उसे सशक्त बनाता है। जो लोग अनुग्रह को नज़रअंदाज़ करते हैं या उसे हल्के में लेते हैं, वे अक्सर अपने जीवन में परिणाम देखने के लिए संघर्ष करते हैं, जबकि अनुग्रह तो शुरू से ही उपलब्ध था।

जब आप अनुग्रह को महत्व देते हैं, तो आप उसके बढ़ने के लिए जगह बनाते हैं। प्रेरित पौलुस ने कहा,”… मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था” (1 कुरिन्थियों 15:10)। अनुग्रह और परिश्रम साथ चलते हैं। परमेश्वर का अनुग्रह आपको आलसी नहीं बनाता; यह आपको फलवंत बनाता है। हर प्रार्थना, हर आज्ञाकारिता का कार्य, हर बार जब आप विश्वसनीय रूप से देते या सेवा करते हैं—आप अनुग्रह का जवाब दे रहे होते हैं।

अनुग्रह दिव्य उद्देश्य के लिए दिव्य सामर्थ है। यह आपको वह करने में सक्षम बनाता है जो दुसरे नहीं कर सकते, तथा वह हासिल करने में सक्षम बनाता है जो अकेले प्रयास से कभी प्राप्त नहीं किया जा सकता। अनुग्रह को साधारण न समझें। उसे प्रतिदिन पहचाने और अपने हर कार्य में उस पर भरोसा रखे।

आपका हर कदम कृतज्ञता और अनुग्रह की पहचान के साथ उठाया जाना चाहिए। जितना अधिक आप इसे पहचानेंगे, उतना ही यह गुणा होगा। जब आप अनुग्रह के प्रति जागरूक होकर जीवन जीते हैं, तो वही अनुग्रह साधारण क्षणों को असाधारण गवाही में बदल देता है। परमेश्वर के अनुग्रह का लाभ उठाएं और उसका मूल्य जाने। जब आप ऐसा करते है, तो आपका जीवन हर क्षेत्र में बढ़ोतरी और फलवंतता से भर जाता है। हल्लेलुयाह!

प्रार्थना:
प्रिय पिता, धन्यवाद मुझमें काम करने वाले आपके प्रचुर अनुग्रह के लिए। मैं इसे हल्के में लेने से इनकार करता हूं। मैं अपने जीवन में आपके अनुग्रह, आपकी उपस्थिति और आपकी सामर्थ को महत्व देता हूँ। मैं हर दिन अनुग्रह में चलता हूँ और अनुग्रह से जीता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *