परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे (प्रेरितों के काम 1:8)।
यह बहुत आवश्यक है कि आप हर दिन अपने मन का नवीनीकरण करें और मसीह में अपनी वर्तमान वास्तविकता के बारे में स्वयं से प्रचार करें। आप उसी समय में जी रहे हैं जिसे पुराने समय के भविष्यवक्ता देखने की लालसा रखते थे—एक ऐसा समय जब परमेश्वर की आत्मा अपने लोगों में वास करती है और उन्हें सामर्थ से भर देती है। इस समय में आप निर्बल नहीं हैं; आप पवित्र आत्मा द्वारा सामर्थ पाए हुए हैं, और यही सामर्थ आपको दिव्य सामर्थ के कार्यों में चलने के योग्य बनाती है।
बाइबल सिखाती है कि जब पवित्र आत्मा किसी विश्वासी पर आता है, तो सामर्थ प्रदान की जाती है। यह सामर्थ केवल सैद्धांतिक रूप में रहने के लिए नहीं है—बल्कि इसे रोज़मर्रा के जीवन में अभ्यास करने, प्रयोग में लाने और प्रकट करने के लिए दिया गया है। हालाँकि, सामर्थ के कार्य को बढ़ोतरी, निरंतरता और विश्वास के द्वारा सामान्य बनाया जाना चाहिए।
जिस प्रकार कोई बच्चा जन्म लेते ही चलना शुरू नहीं करता, उसी प्रकार आत्मिक सामर्थ भी पोषण, अभ्यास और आज्ञाकारिता के द्वारा विकसित होता है। वचन के निरंतर अभ्यास, प्रार्थना और विश्वास से भरे हुए कार्यों के द्वारा विश्वासी परिपक्वता में बढ़ते हैं और अपनी आत्मिक क्षमता की संपूर्णता में कार्य करना आरंभ करते हैं।
किसी ऐसी बात से शुरुआत करने का प्रयास न करें जो विश्वास करने में बहुत बड़ी या कठिन लगती हो। छोटे और व्यावहारिक विश्वास के कदमों से शुरुआत करें। यीशु के नाम में सिरदर्द पर चंगाई बोलिए। जब आर्थिक ज़रूरतें हो तब उन पर प्रावधान की घोषणा करें। अपने घर पर शांति की आज्ञा दीजिए। जब आप ये कदम उठाते हैं, तो आप अपनी आत्मा को प्रशिक्षित करते हैं और अपने भीतर कार्य कर रही परमेश्वर की सामर्थ पर विश्वास और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।
पवित्र आत्मा की प्रेरणाओं पर ध्यान दें। यह समझें कि वह आपको क्या करने का नेतृत्व कर रहा है, और उस पर कार्य करे। अपने विश्वास की यात्रा की शुरुआत करे और अपने रोज़मर्रा के जीवन में अलौकिकता को सामान्य बनाए। आप सशक्त हैं, इस सामर्थ का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित रहें।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं धन्यवाद देता हूँ कि मैंने पवित्र आत्मा के द्वारा सामर्थ प्राप्त की है। मैं अपने मन को मसीह में अपनी वर्तमान वास्तविकता के अनुसार नवीनीकृत करता हूँ और निर्बल या निष्क्रिय जीवन जीने से इंकार करता हूँ। मैं विश्वास में चलने का चुनाव करता हूँ और अपने दैनिक जीवन में सामर्थ के कार्यों का अभ्यास करना शुरू करता हूँ। मैं आज्ञाकारिता के छोटे-छोटे कार्यों से शुरुआत करता हूँ, और यीशु के नाम में जीवन, चंगाई, प्रावधान और विजय की घोषणा करता हूँ। मैं पवित्र आत्मा के प्रति संवेदनशील रहता हूँ और उसकी प्रेरणाओं पर कार्य करता हूँ। मैं अपने जीवन में अलौकिकता को सामान्य बनाता हूँ और हर दिन विश्वास, अधिकार और आत्मिक सामर्थ में बढ़ता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।