फिर क्या जाने तुझे ऐसे ही कठिन समय के लिये राजपद मिल गया हो? (एस्तेर 4:14)

आपके जीवन का हर मौसम एक ज़िम्मेदारी लेकर आता है। एस्तेर महल में संयोग से नहीं रखी गई थी—परमेश्वर ने उसे सही समय पर एक उद्देश्य के लिए स्थापित किया था। उसी तरह, आज आप जहाँ हैं, वह भी रैंडम नहीं है। परमेश्वर ने आपके जीवन में उपहार, अवसर और प्रभाव अपने उद्देश्य के लिए रखे हैं।

कई बार लोग तुलना, कम्पटीशन और जलन में उलझ जाते हैं। लेकिन जब आप अपने उद्देश्य को समझते हैं, तो आप दूसरों से लड़ना बंद कर देते हैं और उस कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिसके लिए परमेश्वर ने आपको बुलाया है। आपको योग्यताएँ, प्रतिभाएँ और अवसर इसलिए दिए गए हैं ताकि परमेश्वर की इच्छा आपके जीवन के द्वारा प्रकट हो सके।

परमेश्वर का समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे क्षण आते हैं जब परमेश्वर चाहता है कि आप विश्वास, साहस और ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करें। एस्तेर चुप नहीं रह सकती थी, क्योंकि उसकी स्थिति का उद्देश्य उससे कहीं ज़्यादा था। वैसे ही, आपका जीवन भी दूसरों को प्रभावित करने और आपकी पीढ़ी में परमेश्वर की भलाई को प्रकट करने के लिए है।

इसलिए उस स्थान को छोटा मत समझिए जहाँ परमेश्वर ने आपको रखा है। अपने कार्य को उसे समर्पित करें, उसके वचन पर दृढ़ बने रहें, और अपनी बुलाहट को दृढ़ता से पूरा करें। आप ऐसे ही समय के लिए जन्मे है। हल्लेलुयाह!

प्रार्थना:
अनमोल पिता, आपके उद्देश्य के अनुसार मुझे स्थापित करने के लिए आपका धन्यवाद। मैं हर प्रकार के भटकाव और तुलना को अस्वीकार करता हूँ, और उस कार्य को अपनाता हूँ जो आपने मुझे सौंपा है। मुझे सामर्थ देने के लिए धन्यवाद की मैं इस पीढ़ी में आपकी इच्छा को साहस के साथ पूरा कर सकूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *