परन्तु विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आनेवाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजनेवालों को प्रतिफल देता है। (इब्रानियों 11:6)
एक मसीह के रूप में आपको विश्वास के जीवन में बुलाया गया है। प्रभु यीशु ने अपनी शिक्षाओं और दृष्टांतों के माध्यम से विश्वास को एक जीवन शैली के रूप में उजागर किया; यह एक या दो बार अभ्यास करने की चीज़ नहीं है, बल्कि हर समय करने की चीज़ है।
जब आप अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हैं तो आपका दृष्टिकोण क्या होता है? क्या आपका दृष्टिकोण शिकायत करने का है या विश्वास का? आपको पता होना चाहिए कि आपकी शिकायतें कभी भी परिस्थिति को नहीं बदलेंगी, लेकिन विश्वास निश्चित रूप से उन्हें बदल देगा।
प्रभु चाहता हैं कि आप यह मानसिकता रखें कि कुछ भी संभव है; आप कुछ भी कर सकते हैं, और कुछ भी हासिल कर सकते हैं! केवल संभावनाओं और विजय की मानसिकता रखें। शिकायत करने वालों की ऐसी मानसिकता नहीं हो सकती, यह केवल परमेश्वर की उन संतानो के लिए है जो विश्वास से जीते हैं। इसलिए अपना विश्वास बढ़ाते रहें! सही आत्मिक सामग्री का सेवन करें। अपने विश्वास का अभ्यास करने के हर अवसर का लाभ उठाएँ, और न केवल आपका विश्वास तेजी से और शक्तिशाली रूप से बढ़ेगा, बल्कि यह जीवन की सभी बाधाओं और प्रतिकूलताओं के खिलाफ भी विजयी होगा।
प्रार्थना:
अनमोल पिता, विश्वास के उपहार के लिए धन्यवाद। मैं अपना जीवन पूर्ण विश्वास के साथ जीता हूँ और शिकायत नहीं करता। मैं परमेश्वर के वचन से पोषित होकर, अपने विश्वास में बढ़ता जाता हूँ। मेरा विश्वास प्रबल है और इस सुसमाचार के लिए गतिशील प्रभाव डालता है। यीशु के नाम में। आमीन!