क्योंकि परमेश्वर के लिये कुछ भी असंभव नहीं। (लूका 1:37)
परमेश्वर की सप्लाई कभी ख़त्म नहीं होती। हर दिन, उसने आपके लिए प्रचुर प्रावधान उपलब्ध कराया है – आत्मिक और शारीरिक दोनों रूपों में। जब आप उसके साथ चलते हैं, तो आप अनुग्रह और पक्ष के असीमित प्रवाह में कदम रखते हैं। परमेश्वर के साथ आप कहाँ तक पहुँच सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है, सिवाय उन सीमाओं के जो आप अविश्वास या डर के कारण खुद पर लगाते हैं।
विश्वास सीमाओं को ख़त्म कर देता है। बहुत से लोग खुद लगाई गई सीमाओं के अधीन जीवन जीते हैं — छोटा सोचते हैं, छोटा बोलते हैं, और बहुत कम आशा रखते हैं। परन्तु आपके अंदर की परमेश्वर की आत्मा आपको और ऊँचा बुलाती है। कभी अतिसंतुष्ट न हो जाए और न ही अपने आप को किसी सीमा से परिभाषित करें। आप अपने बैकग्राउंड, शिक्षा या संसाधनों से बंधे नहीं हैं; आप अपने पिता के असीमित स्वभाव से परिभाषित हैं।
अब्राहम महान इसलिए नहीं हुआ क्योंकि उसने सब कुछ समझ लिया था, बल्कि इसलिए क्योंकि उसने उस पर विश्वास किया जिसने उसे बुलाया था। जब आप विश्वास के साथ कदम उठाते हैं, तो स्वर्ग आपका साथ देता है। आपका विश्वास – न की भावनाएं – जीवन में आपकी ऊंचाई निर्धारित करती है।
अपने विचारों को प्रतिदिन वचन के द्वारा नया करते रहें। अपने आप को असीमित परमेश्वर की संतान के रूप में देखें। हर नया दिन आपके संसार में विस्तार करने, बढ़ने और उसकी महानता को प्रकट करने का अवसर है।
प्रार्थना:
अनोमल पिता, मेरे असीमित स्रोत होने के लिए धन्यवाद। मैं सीमाओं के हर विचार को अस्वीकार करता हूँ और आपके अनुग्रह की प्रचुरता को स्वीकार करता हूँ। मेरा जीवन दिव्य सप्लाई और अनंत संभावनाओं से भरपूर है, यीशु के नाम में। आमीन।