क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं। (2 कुरिन्थियों 5:7)
परमेश्वर की संतान के रूप में, आप कभी भी परिस्थितियों पर अपनी दृष्टि के अनुसार प्रतिक्रिया देने के लिए नहीं बनाये गए थे। आप प्रतिक्रिया उस अनुसार देते है जो परमेश्वर कहता है। जब विपरीत परिस्थितियाँ आती हैं, तो आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप वचन पर अडिग रहें। परमेश्वर का वचन अटल, अपरिवर्तनीय और अनन्त है – यह हर मौसम में आपकी नींव है।
शैतान किसी विश्वासी पर हावी नहीं हो सकता; वह केवल विचारों के माध्यम से प्रभाव डाल सकता है। इसलिए आपको डर, हार या हीनता के विचारों से इनकार करना चाहिए। परमेश्वर के वचन के द्वारा अपनी चेतना को नया करें—खुद को वैसे ही देखें जैसे परमेश्वर आपको देखता है: विजयी, साहसी और अजेय। जब आप अपना जीवन वचन पर बनाते हैं, तो कोई भी तूफान आपको हिला नहीं सकता।
हल्की परेशानियाँ अस्थायी होती हैं। वे आपको डुबाने नहीं आते, वे आपको ऊपर उठाने आते हैं। जब आप अनदेखी, और अनन्त सच्चाइयों को देखते हैं, तो दिखने वाली चुनौतियाँ अपनी ताकत खो देती हैं। बाइबल कहती है, “क्योंकि देखी हुई वस्तुएं थोड़े ही दिन की हैं, परन्तु अनदेखी वस्तुएं सदा बनी रहती हैं” (2 कुरिन्थियों 4:18)। अपनी दृष्टि परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं पर बनाए रखें।
जब कुछ भी आपके विरुद्ध आता है, याद रखें— वह किसी उद्देश्य के साथ आया है। और वह उद्देश्य तब पूरा होता है जब आप आत्मा की दृढ़ता के साथ उसका सामना करते हैं और उस पर विजय प्राप्त करते हैं और परमेश्वर की महिमा को चमकाते हैं।
प्रार्थना:
स्वर्गीय पिता, मैं आपके वचन के लिए धन्यवाद देता हूँ जो मेरी मज़बूत नींव है। मैं जो कुछ भी देखता हूँ, उससे प्रभावित हुए बिना, विश्वास में खड़ा रहता हूँ। मेरा हृदय आपके सत्य पर स्थिर है, और मैं निरंतर विजय में चलता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।