क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध के कराण मृत्यु ने उस एक ही के द्वारा राज किया, तो जो लोग अनुग्रह और धर्म रूपी वरदान बहुतायत से पाते हैं वे एक मनुष्य के, अर्थात यीशु मसीह के द्वारा अवश्य ही अनन्त जीवन में राज करेंगे। (रोमियों 5:17)

मानव इतिहास को अलग-अलग राज के रूप में देखा जा सकता है। एक समय था जब आदम को प्रभुत्व दिया गया था, लेकिन पाप के कारण मृत्यु का राज संसार में प्रवेश हुआ। डर, बीमारी, हार और विनाश मनुष्य के सामान्य अनुभव बन गए। परन्तु प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा एक नया राज आरम्भ हुआ—अनुग्रह, सत्यनिष्ठा और विजय का राज।

विश्वासियों के रूप में, हमें परिस्थितियों के शिकार बनकर जीने के लिए नहीं बुलाया गया है। हम परमेश्वर के राज्य के नागरिक हैं, और हमारा राजा सदा राज करता है। इसका अर्थ है कि कोई भी चुनौती, बाधा या विरोध हमारे जीवन पर अंतिम फैसला नहीं कर सकता। प्रभु यीशु का अधिकार हर परिस्थिति से बड़ा है जिसका हम सामना करते हैं। उसकी विजय हमारी विजय बन चुकी है।

जब आप यह समझते हैं कि आप प्रभु यीशु के राज के अधीन जीवन जी रहे हैं, तो आपका दृष्टिकोण बदल जाता है। आप डर से संचालित होना छोड़ देते हैं और आत्मविश्वास के साथ चलने लगते हैं। आप खुद को बेबस समझना छोड़ देते हैं, और उस अधिकार को पहचानते हैं जो परमेश्वर ने आपको दिया है। मसीही जीवन विजय पाने के लिए संघर्ष करने का जीवन नहीं है; यह उस विजय की स्थिति से जीवन जीने का जीवन है जिसे मसीह पहले ही आपके लिए प्राप्त कर चुका है।

आज यह निर्णय ले कि आप इस जागरूकता के साथ जीवन जीएँगे कि प्रभु यीशु राज कर रहा है। उसके वचन को अपने विचारों पर शासन करने दीजिए, उसके आत्मा को अपने निर्णयों का मार्गदर्शन करने दीजिए, और उसके अधिकार को अपनी अपेक्षाओं को आकार देने दीजिए। मृत्यु का राज समाप्त हो चुका है; प्रभु यीशु का राज आपके जीवन में सक्रिय है। इस सत्य में निडर हो कर चले।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि प्रभु यीशु मसीह के द्वारा मैं जीवन में राज करता हूँ। मैं डर, हार और सीमाओं के अधीन जीवन जीने से इंकार करता हूँ। आपका अनुग्रह, सामर्थ और सत्यनिष्ठा मेरे अंदर कार्य कर रहे हैं। मैं आपके राज्य के एक नागरिक के रूप में विजय और प्रभुत्व में चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *