परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाईं उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे। (यशायाह 40:31)
प्रभु की प्रतीक्षा करना निष्क्रिय नहीं है; यह विश्वास, आराधना और भरोसे की एक सक्रिय अवस्था है। उसकी प्रतीक्षा करना निष्क्रियता नहीं है — बल्कि इसका अर्थ है उस पर भरोसा करना, उसके वचन पर मनन करना, और प्रतिदिन उसकी सामर्थ और उपस्थिति से लाभ उठाना। ऐसे क्षण आते हैं जब विपरीत परिस्थितियाँ आपकी ऊर्जा को कम करने और आपकी आशा को धुंधला करने की कोशिश करती हैं। लेकिन परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि आप थक कर जियें। वह चाहता है कि आप उसकी असीमित सामर्थ से लाभ उठायें।
जब आप उसकी उपस्थिति में समय बिताते हैं, तो उसकी सामर्थ आपके आत्मा में प्रवाहित होती है, आपके मन को ताज़गी देती है और आपके दृष्टिकोण को पुनर्स्थापित करती है। जब आप परमेश्वर के साथ संगति करते हैं, तो उसकी ऊर्जा आपकी ऊर्जा बन जाती है। उसकी शांति आपकी स्थिरता बन जाती है। आपके अंदर परमेश्वर की आत्मा आपके जोश को नया करता है और आपको चुनौतियों से ऊपर उड़ने की सामर्थ देता है। एक बाज की तरह, आपको तूफानों में संघर्ष करने के लिए नहीं बल्कि उनसे ऊपर उठने के लिए बनाया गया है।
थकावट अक्सर इस बात का संकेत होता है कि हमने खुद पर बहुत अधिक भरोसा कर लिया है। लेकिन जब आप परमेश्वर को अपना स्रोत बनने देते हैं, तो उसकी सामर्थ आपकी कमजोरी की जगह ले लेती है, और उसकी शांति आपके हृदय को स्थिर कर देती है। जो उस की प्रतीक्षा करते हैं, वे हमेशा सामर्थ के साथ अंत तक पहुँचते हैं।
इसलिए, थकने से इनकार करें। आराधना करने, प्रार्थना करने और उसके वचन को सुनने के लिए समय निकाले, उस पर दिन-रात मनन करते रहे। उसमें अपनी सामर्थ को नवीनीकृत करें।
घोषणा:
प्रभु, मैं आपकी प्रतीक्षा करता हूं और आज नई सामर्थ प्राप्त करता हूं। मैं थकावट से ऊपर उठता हूँ और नई ऊर्जा और अनुग्रह के साथ उठता हूं। मुझे दिव्य सामर्थ और शांति से भरने के लिए धन्यवाद, यीशु के नाम में। आमीन।