और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए। (रोमियों 12:2)
विश्वास एक आत्मिक मसल(muscle)है, और सभी मसल(muscle) की तरह, यह तभी बढ़ती है जब इसका इस्तेमाल किया जाता है। क्षमता तब बढ़ती है जब आप ख़ुद को उस स्तर से आगे खिंचते हैं जो आरामदायक महसूस होती है। कई विश्वासी वहीं रुक जाते हैं जहाँ उन्हें सुरक्षित महसूस होता है, लेकिन विश्वास वहाँ बढ़ता है जहाँ शरीर के स्तर को चुनौती महसूस होती है।
जब कोई व्यक्ति पहली बार एस्केलेटर पर चढ़ता है, तो वह हिचकिचा सकता है। लेकिन कुछ कोशिशों के बाद, आत्मविश्वास बन जाता है। विश्वास भी इसी तरह कार्य करता है—जब आप अभ्यास करते हैं, तो आप बढ़ते हैं। आज्ञाकारिता का हर कदम आपकी क्षमता को बढ़ाता है, और क्षमता का हर कदम नई संभावनाएँ लाता है।
क्षमता मन के नवीनीकरण के माध्यम से भी बढ़ाई जाती है। गलत सोच आपके अंदर परमेश्वर की सामर्थ को सीमित करती है। जब आप अपने सोचने के तरीके को चुनौती देते हैं और अपने मन को वचन के साथ जोड़ते हैं, तो आपकी क्षमता भी बढ़ जाती है। परमेश्वर ने आपके अंदर योग्यता रखी है, लेकिन आपका मन यह निर्धारित करता है कि वह योग्यता आपको कितनी दूर तक ले जा सकती है।
अपने टारगेट को तब तक खींचें जब तक वे असहजता उत्पन्न न करें। असहजता असफलता का संकेत नहीं है – यह इस बात का संकेत है कि आपकी आत्मा नए क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। विश्वास वहीं फलता-फूलता है जहाँ कम्फर्ट खत्म होता है। वही मत रुकें, अपने विश्वास को कम्फर्ट से परे खींचकर उसे बढ़ाये।
घोषणा:
अनमोल पिता, आपने जो विश्वास मुझमें जमा किया है, उसके लिए धन्यवाद। मैं अपने विश्वास को खींचकर अपनी क्षमता को बढ़ाता हूँ। मैं सीमाओं से ऊपर उठता हूँ, और विश्वास का अभ्यास तब तक करता हूँ जब तक मुझमें आत्मविश्वास और निपुणता विकसित नहीं हो जाती। मैं आपकी आत्मा के द्वारा बढ़ता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।