इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं। (रोमियों 8:14)

बहुत से लोग सोचते हैं कि आत्मिक बढ़ोतरी समय के साथ अपने-आप हो जाती है, लेकिन यह सच नहीं है। आत्मिक परिपक्वता परमेश्वर के साथ लगातार चलने से आती है। कोई व्यक्ति कई वर्षों से चर्च में हो सकता है, लेकिन यदि वह पवित्र आत्मा में नहीं चल रहा, तो उसका जीवन फिर भी रुका हुआ रह सकता है। जैसे बहता हुआ पानी ताज़ा रहता है और ठहरा हुआ पानी खराब हो जाता है, वैसे ही आपका आत्मिक जीवन भी पवित्र आत्मा के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहना चाहिए।

परमेश्वर ने कभी नहीं चाहा कि मसीही जीवन साधारण या बिना सामर्थ के हो। जब आपने प्रभु यीशु को ग्रहण किया, उसी समय पवित्र आत्मा के द्वारा उसका जीवन आपके भीतर प्रवाहित होना शुरू हुआ। इसका अर्थ है कि अब आप केवल मानवीय समझ, भावनाओं या अपनी प्राकृतिक शक्ति तक सीमित नहीं हैं। अब आपके पास स्वर्गीय मार्गदर्शन, स्वर्गीय साहस और परमेश्वर की सामर्थ उपलब्ध है।

पवित्र आत्मा आपसे दूर नहीं है। वह अभी आपके भीतर वास करता है। वह आपका मार्गदर्शन करता है, आपको सिखाता है, आपको सामर्थ देता है और आने वाली बातों को भी प्रकट करता है। जब आप प्रार्थना, आराधना और वचन पर मनन करने के द्वारा उसके प्रति संवेदनशील बने रहते हैं, तब आपका जीवन भ्रम और अनिश्चिता के बजाय उद्देश्य और स्पष्ट दिशा से भर जाता है।

इसलिए आत्मिक ठहराव को अस्वीकार करें। प्रतिदिन समय निकालकर पवित्र आत्मा से भरते रहे। स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करे, केवल चर्च में ही नहीं बल्कि हर दिन प्रभु की आराधना करें, और अपने हृदय को उसकी मार्गदर्शन के लिए खुला रखें। जो जीवन पवित्र आत्मा के द्वारा चलाया जाता है, वह हमेशा विजय और नई ताज़गी में आगे बढ़ता है।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, पवित्र आत्मा के लिए आपका धन्यवाद जो मेरे भीतर वास करता है। मैं हर प्रकार के ठहराव और आत्मिक सूखेपन से इनकार करता हूँ। मैं प्रतिदिन आपकी आत्मा के साथ चलता हूँ और सत्य, बुद्धिमत्ता और विजय की ओर मेरा मार्गदर्शन होता है। जैसे मैं खुद को आपके हाथों में सौंपता हूँ, मेरा जीवन निरंतर नया और ताज़ा होता जाता है, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *