सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। (2 कुरिन्थियों 5:17)
आत्मिक उन्नति की सबसे महत्वपूर्ण चाबियों में से एक है मसीह में अपनी पहचान को समझना। जब आप जानते हैं कि परमेश्वर आपके बारे में क्या कहता है, तब असुरक्षा अपनी शक्ति खो देती है और आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। बहुत-से विश्वासी इसलिए संघर्ष करते नहीं करते हैं क्योंकि परमेश्वर ने अपनी आशीषों को उनसे रोका है, बल्कि इसलिए कि उन्होंने अभी तक पूरी तरह यह नहीं जाना कि वे उसमें कौन हैं।
यह मायने रखता है कि आप खुद को कैसे देखते हैं। क्या आप अपनी पिछली गलतियों, वर्तमान परिस्थितियों या लोगों की राय के आधार पर खुद को पहचानते हैं? परमेश्वर का वचन एक बिल्कुल अलग सच्चाई प्रकट करता है। मसीह में आप स्वीकार किए गए हैं, प्रेम किए गए हैं, क्षमा किए गए और उसके दिव्य उद्देश्य के लिए सामर्थी बनाए गए हैं। आपकी पहचान आपकी असफलताओं में नहीं, बल्कि उस कार्य में है जो मसीह ने आपके लिए पूरा किया है।
जितना अधिक आप वचन में अपनी पहचान पर मनन करेंगे, उतना ही आपका विश्वास मजबूत होगा। आप खुद को शारीरिक सीमाओं के अनुसार नहीं, बल्कि परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के अनुसार देखने लगेंगे। आप जीवन का सामना एक ऐसे व्यक्ति की तरह नहीं करेंगे जो केवल जीवित रहने की कोशिश कर रहा है, बल्कि परमेश्वर की संतान के रूप में करेंगे, जो विजय पाने और सफल होने के लिए सुसज्जित है।
याद रखें कि शत्रु लगातार आपकी पहचान पर हमला करने की कोशिश करता है। यदि वह आपको इस बात पर संदेह करने के लिए मजबूर कर दे कि आप कौन हैं, तो वह आपके आत्मविश्वास और प्रभावशीलता को कमजोर कर सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप निरंतर परमेश्वर के वचन के द्वारा अपने मन को नया बनाते रहें। अपने बारे में वही बोले जो परमेश्वर कहता है। खुद को वैसे ही देखें जैसे वह आपको देखता है। उसकी सच्चाई को अपनी वास्तविकता बनने दें।
हर उस विचार को अस्वीकार करे जो परमेश्वर के वचन के विपरीत हो। इस जागरूकता में दृढ़ता से चले कि आप मसीह के हैं और उसका जीवन आपके भीतर कार्य कर रहा है। जैसे आप इस प्रकटीकरण में बढ़ते है, आप प्रतिदिन अधिक आत्मविश्वास, उद्देश्य और विजय के साथ जीवन जिएंगे।
घोषणा:
प्रिय पिता, आपका धन्यवाद कि आपने मुझे मसीह में एक नई सृष्टि बनाया है। मैं खुद को आपके वचन के अनुसार देखना चुनता हूँ, न कि हालात के अनुसार। मैं हर उस झूठ को अस्वीकार करता हूँ जो आपकी दी हुई पहचान के विरुद्ध है। मेरा आत्मविश्वास उसी में है जो आपने मुझे बनाया है, और मैं अपने जीवन के लिए आपके उद्देश्य में दृढ़ता से चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।