जो स्वर्गीय भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है… (1 कुरिन्थियों 14:4)
परमेश्वर ने हर विश्वासी को जो सबसे महान वरदान दिए हैं, उनमें से एक है आत्मिक रूप से खुद को मज़बूत बनाने की सामर्थ। बाइबल बताती है कि जब हम स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करते हैं, तब हम अपनी आत्मिक उन्नति करते हैं। एडिफाई शब्द का अर्थ है—निर्माण करना, मज़बूत करना और विकसित करना। जैसे सावधानी से बनाए जाने पर कोई इमारत मज़बूत होती है, उसी तरह जब भी आप आत्मा में प्रार्थना करने के लिए समय निकालते हैं, आपका भीतरी मनुष्य और अधिक मज़बूत होता जाता है।
बहुत से लोग आत्मिक रूप से अधिक मजबूत होना चाहते हैं, फिर भी वे आत्मिक विकास के लिए परमेश्वर द्वारा दिए गए सबसे महान प्रावधानों में से एक की उपेक्षा करते हैं। हमें किसी विशेष सभा, किसी खास वातावरण, या किसी अन्य व्यक्ति से प्रोत्साहन मिलने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। पवित्र आत्मा के द्वारा परमेश्वर ने हमें यह अद्भुत सौभाग्य पहले ही दे दिया है कि हम जहाँ कहीं भी हों, खुद को आत्मिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। चाहे आप घर पर हों, यात्रा कर रहे हों, कार्यस्थल पर हों, या प्रभु के साथ एकांत समय बिता रहे हों, आप स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी आत्मा को तरोताज़ा कर सकते हैं।
जब आप निरंतर आत्मा में प्रार्थना करते हैं, तो आपका विश्वास और ज्यादा मजबूत हो जाता है, आपकी आत्मिक संवेदनशीलता बढ़ती है, और परमेश्वर के वचन पर आपका भरोसा गहरा होता है। तब परिस्थितियाँ आपको आसानी से विचलित नहीं कर पातीं, बल्कि आप सत्य में और अधिक स्थिर हो जाते हैं। जब कठिन समय आता है, तब आप हिलते नहीं हैं, क्योंकि लड़ाई शुरू होने से बहुत पहले ही आप अपनी आत्मा को मज़बूत कर चुके होते है।
स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करना अपनी प्रतिदिन की आदत बना ले। इसे केवल चर्च की सभाओं या प्रार्थना सभाओं तक ही सीमित न रखें। हर दिन खुद को मज़बूत बनाएँ, और उस सामर्थ में निरंतर चलते रहे जो परमेश्वर ने पहले ही आपको प्रदान कर दी है।
प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, पवित्र आत्मा के अनमोल वरदान के लिए आपका धन्यवाद। स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करते हुए खुद को मज़बूत बनाने की क्षमता देने के लिए आपका धन्यवाद। मेरी आत्मा हर दिन और ज्यादा मजबूत हो रही है, मेरा विश्वास निरंतर बढ़ रहा है, और मैं आपके वचन में अधिक स्थिर होता जा रहा हूँ। आपका धन्यवाद कि आप मुझे उस व्यक्ति के रूप में निरंतर विकसित कर रहे हैं, जैसा आपने मुझे होने के लिए बुलाया है। यीशु के नाम में। आमीन।