इसलिये हम हियाव नहीं छोड़ते; यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नाश भी होता जाता है, तौभी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन प्रतिदिन नया होता जाता है। (2 कुरिन्थियों 4:16)

क्या आप जानते हैं कि आपका मन उन सबसे महान साधनों में से एक है जो परमेश्वर ने आपको दिए हैं? आपके जीवन की दिशा बहुत हद तक इस बात से निर्धारित होती है कि आपके विचारों में क्या भरा हुआ है। यही कारण है कि शत्रु निरंतर हमारे मन को डर, चिंता और निराशा से भरने का प्रयास करता है। परन्तु परमेश्वर ने हमें इससे कहीं अधिक महान वस्तु दी है— उसके वचन के द्वारा मन को नया करने की सामर्थ।

जब आप निरंतर अपने हृदय को परमेश्वर के वचन से भरते हैं, तो आपकी सोच बदलने लगती है। तब आप संसार की तरह परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया नहीं करते, बल्कि विश्वास के साथ उत्तर देते हैं। आपकी बातचीत बदल जाती है, आपका दृष्टिकोण नया हो जाता है, और आपके निर्णय भी ज़्यादा समझदारी भरे होते हैं, क्योंकि आपका मन परमेश्वर के सत्य से आकार ले रहा होता है।

यह परिवर्तन एक रात में नहीं होता। जैसे हम अपने शरीर को हर दिन भोजन देकर पोषित करते हैं, वैसे ही हमें अपने मन का भी हर दिन पोषित करना चाहिए। हर बार जब आप पवित्रशास्त्र पर मनन करते हैं, चर्च में संगति करते हैं, सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस को हर दिन पढ़ते हैं, हमारी मिनिस्ट्री की अफ़र्मेशन बुक पर मनन करते हैं, या परमेश्वर के वचन को सुनने में समय बिताते हैं, तब आपका भीतरी मनुष्य सामर्थी होता जाता है। धीरे-धीरे परमेश्वर का वचन आपकी सोच को परिवर्तित करता है, यहाँ तक कि उसका दृष्टिकोण ही आपका दृष्टिकोण बन जाता है।

अपने मन को चिंता या शक की जगह न बनने दें। उसे परमेश्वर के वचन का निवास-स्थान बनने दें। जब आपका मन नया होता जाएगा, तब आपका संपूर्ण जीवन उस महिमामय कार्य को प्रकट करेगा जो परमेश्वर आपके भीतर कर रहा है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आप अपने बहुमूल्य वचन के द्वारा मेरे मन को नया कर रहे हैं। धन्यवाद कि मेरे विचार निरंतर आपके सत्य के अनुसार ढल रहे हैं। मैं आनन्दित हूँ क्योंकि मेरा भीतरी मनुष्य सामर्थी हो रहा है, और मेरा जीवन आपकी बुद्धिमत्ता, शान्ति और विजय को प्रकट कर रहा है। धन्यवाद कि आप मुझे हर दिन और अधिक आत्मिक परिपक्वता की ओर ले जा रहे हैं। यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *