जो शिक्षा को सुनी-अनसुनी करता, वह अपने प्राण को तुच्छ जानता है, परन्तु जो डांट को सुनता, वह बुद्धि प्राप्त करता है।(नीतिवचन 15:32)
आत्मिक रूप से आगे बढ़ने के सबसे तेज़ तरीकों में से एक है हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना। परमेश्वर अक्सर अपने वचन, अपनी पवित्र आत्मा और परमेश्वर के लीडर्स के द्वारा हमें सुधारता, मार्गदर्शन देता और मजबूत बनाता है। अफ़सोस की बात है, कि घमंड की वजह से कई लोग सुधारे जाने का विरोध करते हैं, भले ही वह उनकी भलाई के लिए ही क्यों न हो। परन्तु जो कोई भी प्रगति करना चाहता है, उसे निर्देश को स्वीकार करना सिखना होगा।
एक पेशेवर खिलाड़ी के बारे में सोचे। चाहे वह कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हो, उसे फिर भी कोचिंग की आवश्यकता होती है। मार्गदर्शन स्वीकार करने की उसकी इच्छा ही अक्सर उसे साधारण खिलाड़ियों से अलग करके विजेता बनाती है। परमेश्वर के राज्य में भी यही सिद्धांत लागू होता है। जो लोग सीखते रहते हैं और सुधार स्वीकार करते हैं, वे लगातार आगे बढ़ते हैं; जबकि जो निर्देश का विरोध करते हैं, वे अंततः ठहर जाते हैं।
सुधार का मतलब अस्वीकार करना नहीं है। जब परमेश्वर आपको सुधारता है, तो यह उसके प्रेम और आपकी बढ़ोतरी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वह आपकी क्षमता को देखता है और ऐसी किसी भी चीज़ को हटाना चाहता है जो आपके भविष्य में बाधा बन सकती है। परमेश्वर अपने वचन, अपनी पवित्र आत्मा और उन लोगों का उपयोग करता है जिन्हें उसने आपके ऊपर नियुक्त किया है, ताकि वे आपको सुधार सके। इसलिए जब आपको सुधारा जाए, तो बुरा मानने के बजाय उस अवसर की कदर करना सीखें जो आपको बढ़ने का मौका देता है।
एक सीखने वाली आत्मा आपके हृदय को परमेश्वर के सामने खुला रखती है। यह पवित्र आत्मा को आपके चरित्र को आकार देने और आपके जीवन को परमेश्वर के उद्देश्य के साथ संरेखित करने की अनुमति देता है। कभी भी घमण्ड को उस बुद्धिमत्ता से आपको वंचित न करने दें जो निर्देश से मिलता है। नम्र बने रहें, सीखने के लिए तैयार रहें, और निरंतर बढ़ते रहें।
प्रार्थना
अनमोल पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ क्योंकि आप मुझसे इतना प्रेम करते हैं कि मेरा मार्गदर्शन करते है और मुझे सुधारते है। आपके वचन, आपकी पवित्र आत्मा और उन लीडर्स के लिए धन्यवाद जिन्हें आपने मेरे जीवन में रखा है। मैं आनन्द और नम्रता के साथ निर्देश को ग्रहण करता हूँ। मेरा हृदय आपके प्रति खुला रहता है, और मैं बुद्धिमत्ता, समझ तथा आत्मिक परिपक्वता में निरंतर बढ़ता जाता हूँ। मुझे वह व्यक्ति बनाने के लिए आपका धन्यवाद, जैसा आपने मुझे बनने के लिए बुलाया है। यीशु के नाम में, आमीन।