क्योंकि परमेश्वर का राज्य खाना पीना नहीं; बल्कि सत्यनिष्ठा, शांति और पवित्र आत्मा में आनंद है। (रोमियों 14:17)

जब लोग परमेश्वर के बारे में सोचते हैं, तो वे अक्सर उसकी सामर्थ, उसकी पवित्रता या उसकी महानता की कल्पना करते हैं। फिर भी नए नियम में उसके लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले नामों में से एक है— शांति का परमेश्वर। यह उसके हृदय के बारे में एक अनमोल सत्य प्रकट करता है। परमेश्वर शांति में प्रसन्न होता है, शांति देता है, और चाहता है कि उसकी संतान जहाँ भी जाएँ, उसकी शांति के वाहक बनें।

बाइबल हमें बताती है कि “शांति लाने वाले काम करने की पूरी कोशिश करें”(रोमियों 14:19 NIV)। ध्यान दें कि शांति हमेशा अपने आप नहीं आती।अक्सर इसके लिए जानबूझकर सही निर्णय लेने पड़ते हैं , कृपालु शब्द बोलने पड़ते हैं, क्षमा करना पड़ता है, धैर्य रखना पड़ता है और बुद्धिमत्ता की ज़रूरत होती है। विश्वासियों के रूप में हमारी पहचान कभी भी भ्रम या विभाजन उत्पन्न करने वालों की तरह नहीं होनी चाहिए। इसके विपरीत, जहाँ भी हम जाएँ, हमारी उपस्थिति लोगों के जीवन में शांति, आशा और परमेश्वर के राज्य का वातावरण लेकर आने चाहिए।

यह जिम्मेदारी केवल हमारे घरों और चर्च तक सीमित नहीं है। परमेश्वर चाहता है कि हमारे नगरों, हमारे देश और पूरे संसार में उसकी शांति स्थापित हो। इसलिए हमारी प्रार्थनाएँ महत्वपूर्ण हैं। जब भी हम परमेश्वर के वचन के अनुसार प्रार्थना करते हैं, तब हम डर, संघर्ष और अनिश्चितता से भरी परिस्थितियों में उसकी शांति को प्रकट करते हैं। हमें अपनी पीढ़ी तक उसकी शांति पहुँचाने की मिनिस्ट्री सौंपी गई है।

आज निर्णय लें कि आप शांति के एक एम्बेसडर बनेंगे। आपके शब्द चंगाई करे, आपके कार्य लोगों को प्रोत्साहित करें, और आपकी प्रार्थनाएँ वहाँ परमेश्वर की शांति स्थापित करें जहाँ उसने आपको रखा है। ऐसा करते हुए आप उस परमेश्वर का सुंदर प्रतिबिंब बन जाते हैं जिसकी आप सेवा करते हैं।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ क्योंकि आप शांति के परमेश्वर हैं। आपका धन्यवाद कि आपने पवित्र आत्मा के द्वारा मेरे हृदय को सत्यनिष्ठा, शांति और आनंद से भर दिया है। मैं आनंदित हूँ कि आप मुझे मेरे परिवार, मेरे कम्युनिटी और मेरे देश में शांति का दूत बनाकर उपयोग करते हैं। धन्यवाद कि आपकी शांति मेरे जीवन से होकर बहती है और मेरे आसपास के हर व्यक्ति को छूती है। यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *